सारंगढ़-बिलाईगढ़, 23 जून 2025/sns/- सारंगढ़ जाने वाली यात्री बसों द्वारा यात्रियों को सारंगढ़ बाई पास में छोड़ दिया जाता है, जिससे लोगो को परेशानी हो रही है एवं यात्रियों द्वारा कलेक्टर से शिकायत किया गया। इस सम्बन्ध में जॉच कर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था। निर्देश के परिपालन में कार्यालय में पदस्थ परिवहन उड़नदस्ता रायगढ़ टीम द्वारा 13 और 14 जून को मौके में जाकर शिकायत संबंधित मार्ग पर संचालित बसों की जाँच एवं भौतिक निरिक्षण किया गया जाँच के दौरान वाहनों में पाये जाने अनियमितता के आधार पर इन वाहनों पर मोटर यान अधिनियम के तहत 03 वाहनों से 6600/- रू. समझौता शुल्क लिया गया। संबंधित बस चालको एवं बस स्वामियों को हिदायत दी गयी कि निर्धारित रूट पर बसों को संचालित किया जाए अन्यथा मोटर यान अधिनियम के तहत कड़ी से कड़ी कार्यवाही किया जायेगा। परिवहन उड़नदस्ता रायगढ़ टीम द्वारा लगातार संबंधित मार्ग पर आगे भी निरंतर जाँच एवं कार्यवाही की जावेगी।
संबंधित खबरें
सफलता की कहानी खाद-बीज की उपलब्धता से खेती किसानी का काम जोरों परसरकार की मदद से खेती में खुशहाली किसानों का कहना अब खेती मुनाफे का सौदा
बिलासपुर, 17 जुलाई 2025/sns/- खरीफ सीजन में इन दिनों खेती किसानी ने जोर पकड़ लिया है। रोपा और बियासी का काम तेजी से जारी है। ऐसे में शासन द्वारा समय पर खाद बीज की उपलब्धता से किसानों का उत्साह दोगुना हो गया है। बिल्हा ब्लॉक के बैमा-नगोई के किसानों के चेहरे भी खिल उठे है। […]
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने पत्रकार चंद्रशेखर शर्मा से मुलाकात कर जाना स्वास्थ्य का हाल
कवर्धा, 28 अगस्त 2025/sns/- प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने बुधवार को वरिष्ठ पत्रकार चंद्रशेखर शर्मा के निवास पर पहुँचकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। ज्ञात हो कि श्री चंद्रशेखर शर्मा लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। हाल ही में उनका स्पाइन का सफल आपरेशन मुंबई स्थित एक प्रतिष्ठित अस्पताल में हुआ है। […]
वन मंत्री ने पुसपाल में 11 करोड़ 18 लाख रूपए के विकास कार्यों की दी सौगात
10 कार्यों का किया भूमिपूजन ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाएं पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता-मंत्री केदार कश्यप रायपुर, 07 जनवरी 2026/sns/- वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप ने आज कोंडागांव जिले के मर्दापाल तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत पुसपाल मे 11 करोड़ 18 लाख 21 हजार रुपये लागत के 10 विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। […]


