कवर्धा, 28 अगस्त 2025/sns/- प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने बुधवार को वरिष्ठ पत्रकार चंद्रशेखर शर्मा के निवास पर पहुँचकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। ज्ञात हो कि श्री चंद्रशेखर शर्मा लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। हाल ही में उनका स्पाइन का सफल आपरेशन मुंबई स्थित एक प्रतिष्ठित अस्पताल में हुआ है। चिकित्सकों की सलाह पर वे वर्तमान में बेड रेस्ट कर रहे हैं। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने पत्रकार चंद्रशेखर शर्मा व उनके परिवारजनों से भेंट कर उनके स्वास्थ्य से संबंधित जानकारी साझा की तथा शीघ्र स्वस्थ होने की कामना व्यक्त की। श्री शर्मा के साथ नगरपालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, वरिष्ठ पत्रकार शैलेन्द्र उपाध्याय, श्रीकांत उपाध्याय , महेश मिश्रा सहित नगर के अन्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे। सभी ने संयुक्त रूप श्री शर्मा के शीघ्र स्वस्थ सुधार की कामना की।
संबंधित खबरें
रैंप योजना अंतर्गत बुनकर केन्द्र लखोली में हथकरघा क्षेत्र से जुड़े उद्यमियों हेतु सेक्टर स्पेसिफिक प्रशिक्षण संपन्न
राजनांदगांव, 12 फरवरी 2026/sns/- केन्द्र सरकार की रैंप योजना अंतर्गत बुनकर केन्द्र लखोली में हथकरघा क्षेत्र से जुड़े उद्यमियों हेतु सेक्टर स्पेसिफिक तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय भारत सरकार तथा राज्य शासन की उद्यमिता प्रोत्साहन पहल के तहत सीएसआईडीसी रायपुर के मार्गदर्शन में […]
फाइलेरिया उन्मूलन अभियान अब तक 03 लाख 15 हजार 500 से अधिक लोगों को खिलाई गई दवा
मुंगेली, 12 फरवरी 2026/sns/- प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की मंशानुरूप देश को 2030 तक फाइलेरिया (हाथी पांव) जैसी गंभीर बीमारी मुक्त बनाने के उद्देश्य से 25 फरवरी तक सामूहिक दवा सेवन कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। अभियान अंतर्गत 02 वर्ष से कम आयु के बच्चों, गर्भवती महिलाओं एवं गंभीर रूप से बीमार व्यक्तियों को […]
कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने ग्राम बिनोरी निवासी दिव्यांग श्री रामेश्वर कोसले को स्वरोजगार के लिए प्रदान किया रंगीन प्रिंटर
कवर्धा, 12 नवम्बर 2025/sns/-कबीरधाम जिले में दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा निरंतर सराहनीय पहल की जा रही है। इसी क्रम में कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने आज ग्राम बिनोरी निवासी दिव्यांग श्री रामेश्वर कोसले को स्वरोजगार के लिए रंगीन प्रिंटर प्रदान किया। यह प्रिंटर समाज कल्याण विभाग के माध्यम से उपलब्ध […]


