छत्तीसगढ़

कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने ग्राम बिनोरी निवासी दिव्यांग श्री रामेश्वर कोसले को स्वरोजगार के लिए प्रदान किया रंगीन प्रिंटर

कवर्धा, 12 नवम्बर 2025/sns/-कबीरधाम जिले में दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा निरंतर सराहनीय पहल की जा रही है। इसी क्रम में कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने आज ग्राम बिनोरी निवासी दिव्यांग श्री रामेश्वर कोसले को स्वरोजगार के लिए रंगीन प्रिंटर प्रदान किया। यह प्रिंटर समाज कल्याण विभाग के माध्यम से उपलब्ध कराया गया है, जिससे श्री कोसले अब अपने गांव और आसपास के क्षेत्रों में प्रिंटिंग, दस्तावेज तैयारी एवं अन्य संबंधित सेवाओं के माध्यम से स्वरोजगार कर सकेंगे।
कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने कहा कि शासन एवं प्रशासन का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग को सशक्त बनाना है, विशेषकर उन लोगों को जो विपरीत परिस्थितियों के बावजूद आत्मनिर्भर बनने की दिशा में कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजन समाज की प्रेरणा हैं, जो अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति और परिश्रम से सभी के लिए उदाहरण प्रस्तुत करते हैं।
रंगीन प्रिंटर प्राप्त करने पर श्री रामेश्वर कोसले ने कलेक्टर श्री वर्मा और जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सहायता उनके लिए नई उम्मीद लेकर आई है। अब वे स्वयं का व्यवसाय प्रारंभ कर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ेंगे। इस अवसर पर समाज कल्याण विभाग की उपसंचालक श्रीमती अभिलाषा पंडा उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *