सुकमा 10 अगस्त 2023/ सीएमएचओ डॉ. महेश सांडिया तथा सिविल सर्जन डॉ. अभय सिंह तोमर के निर्देशानुसार तथा नोडल अधिकारी श्री महादेव बारसे के मार्गदर्शन में जिला जेल सुकमा में कैदियों का स्ट्रेस मैनेजमेंट प्रोग्राम किया गया। साइकोलॉजिस्ट नित्या देवांगन तथा साइकेट्रिक सोशल वर्कर रीना मंडावी द्वारा कैदियों को, तनाव, तनाव के लक्षण तथा तनाव से बचने के उपायों की तथा कैदियों को विभिन्न प्रकार के व्यसन तथा उनके दुष्प्रभावों को जानकारी दी गई। साथ ही नया जीवन शुरू कर आने वाले कल को बेहतर बनाने तथा समाज में सम्मानजनक जीवन जीने के लिये प्रोत्साहित किया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने जेल प्रभारी श्री दीपेश चंद्राकर का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
संबंधित खबरें
दिव्यांगजनो एवं दिव्यांग छात्र-छात्राओं को मिलेगा दिव्यांगता प्रमाण पत्र
मुंगेली , नवम्बर 2021// जिले के दिव्यांगजनो एवं दिव्यांग छात्र-छात्राओं की जाॅच एवं उपचार उपरांत उन्हे दिव्यांगता प्रमाण पत्र दिया जाएगा। इस हेतु कलेक्टर श्री अजीत वसंत के मार्गदर्शन में जिले जनपद पंचायत पथरिया में 08 दिसम्बर और जनपद पंचायत मुंगेली में 13 दिसम्बर को शिविर का आयोजन किया जा रहा है। कलेक्टर श्री वसंत […]
गोबर से प्राकृतिक खेती की जाए तो जमीन विषाक्त से उपजाऊ होगा विशेषर पटेल, गोसेवा आयोग
गोबर से प्राकृतिक खेती की जाए तो जमीन विषाक्त से उपजाऊ होगा : विशेषर पटेल, गोसेवा आयोग अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग अध्यक्ष ने सारंगढ़ कलेक्ट्रेट कार्यालय में ली बैठक सारंगढ़ बिलाईगढ़, 30 अप्रैल 2025/ sns/- छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग अध्यक्ष विशेषर सिंह पटेल के सारंगढ़ प्रवास के दौरान उनके मुख्य आतिथ्य में […]
विश्व वानिकी दिवस पर आयोजित किया गया कार्यक्रम
धमतरी 23 मार्च 2022/ विश्व वानिकी दिवस के अवसर पर 21 मार्च को धमतरी वनमण्डल के तहत धनवंतरी सभागार में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने पेड़ों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए अपने उद्गार व्यक्त किए। इसके अलावा स्कूल और कॉलेजों में भी कार्यक्रम आयोजित कर विद्यार्थियां को वृक्षारोपण के […]