सुकमा 10 अगस्त 2023/ सीएमएचओ डॉ. महेश सांडिया तथा सिविल सर्जन डॉ. अभय सिंह तोमर के निर्देशानुसार तथा नोडल अधिकारी श्री महादेव बारसे के मार्गदर्शन में जिला जेल सुकमा में कैदियों का स्ट्रेस मैनेजमेंट प्रोग्राम किया गया। साइकोलॉजिस्ट नित्या देवांगन तथा साइकेट्रिक सोशल वर्कर रीना मंडावी द्वारा कैदियों को, तनाव, तनाव के लक्षण तथा तनाव से बचने के उपायों की तथा कैदियों को विभिन्न प्रकार के व्यसन तथा उनके दुष्प्रभावों को जानकारी दी गई। साथ ही नया जीवन शुरू कर आने वाले कल को बेहतर बनाने तथा समाज में सम्मानजनक जीवन जीने के लिये प्रोत्साहित किया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने जेल प्रभारी श्री दीपेश चंद्राकर का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
संबंधित खबरें
*कर्तव्य से अनुपस्थित पाए जाने पर 11 शिक्षकों को किया गया अवैतनिक: तीन दिवस के भीतर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश*
गौरेला पेंड्रा मरवाही, 13 दिसंबर 2022/जिला शिक्षा अधिकारी ने प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खोडरी को पत्र जारी कर उनके अधीनस्थ 11 शिक्षकों द्वारा अपने कर्तव्य से अनुपस्थित पाए जाने पर उनके एक दिवस का वेतन अवैतनिक किया गया है। इनमें व्याख्याता शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खोडरी श्री एस. के. महादेवा, श्री अनिल कुमार तिवारी, […]
विधवा परित्यक्ता तथा दिव्यांग जनों के लिए भी बन सकते हैं प्राथमिकता वाले राशन कार्ड, जो पात्र हितग्राही हैं उन्हें लाभ दिलाएं
दुर्ग 11 मई 2022/ धमधा ब्लॉक के नंदिनी खुदिनी में आज सरपंचों की बैठक में कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने शासन के जन कल्याण योजनाओं के जमीनी क्रियान्वयन पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि राशन कार्ड, पेंशन जैसे जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आवश्यक है कि अपने क्षेत्र में हितग्राहियों से निरंतर […]
छत्तीसगढ़ में मिलेट के उभरते व्यापार को बढ़ावा देने में सरकार एवं उद्योग की भूमिका पर हुई संगोष्ठी
मिलेट्स की खेती में होने वाली दिक्कतें और उनके समाधान पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी रायपुर, 19 फरवरी 2023/राजधानी के नेताजी सुभाष स्टेडियम में आयोजित तीन दिवसीय मिलेट्स कार्निवाल के अंतिम दिन ‘छत्तीसगढ़ में मिलेट के उभरते व्यापार को बढ़ावा देने में सरकार एवं उद्योगों की भूमिका’ विषय पर संगोष्ठी का आयोजन हुआ। संगोष्ठी का […]