राजनांदगांव, दिसम्बर 2022। महापौर श्रीमती हेमा देशमुख द्वारा जिला स्तरीय युवा उत्सव का शुभारंभ 8 दिसम्बर 2022 को प्रात: 11.30 बजे पद्मश्री गोविन्दराम निर्मलकर ऑडिटोरियम राजनांदगांव में किया जाएगा। इस अवसर पर पार्षद वार्ड क्रमांक 44 श्री ऋषि शास्त्री, छत्तीसगढ़ हॉकी संघ के अध्यक्ष श्री फिरोज अंसारी उपस्थित रहेंगे। जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन 8 एवं 9 दिसम्बर 2022 को पद्मश्री गोविन्दराम निर्मलकर ऑडिटोरियम राजनांदगांव में किया जाएगा। जिला स्तरीय युवा उत्सव में विकासखंड स्तरीय युवा उत्सव से चयनित प्रतिभागी कलाकार सम्मिलित होंगे। जिला स्तरीय युवा उत्सव में चयनित कलाकारों को संभाग स्तर पर आयोजित युवा उत्सव में शामिल किया जाएगा। कबड्डी खेल का आयोजन शासकीय कमला देवी राठी महिला महाविद्यालय एवं खो-खो, गेंड़ी, फुगड़ी, भौंरा खेल का आयोजन ठाकुर प्यारे लाल सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तथा कुश्ती खेल का आयोजन आजाद हिन्द अखाड़ा में होगा।
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा घोषित राज्य के लोक साहित्य को भी शामिल किया गया है। छत्तीसगढ़ राज्य विविध संस्कृति एवं विविध बोलियों वाला प्रदेश है। जिला स्तर पर स्थानीय लोककला पेंटिंग, हैण्डीकाफ्ट, भित्ति चित्र एवं अन्य, लोकभाषा का साहित्य जैसे गोड़ी, हल्बी, कुडुक आदि एवं अन्य सभी लोक भाषा के जो लोक कलाकार प्रस्तुति देना चाहें, यदि वे छत्तीसगढ़ की संस्कृति का प्रतिनिधित्व करते हों, उन सभी को जिला स्तर पर शामिल किया जाएगा।
जिला स्तरीय युवा उत्सव में लोकनृत्य, लोकगीत, एकांकी नाटक (हिन्दी, अंग्रेजी, छत्तीसगढ़ी), शास्त्रीय गायन हिन्दुस्तानी शैली, शास्त्रीय गायक कर्नाटक शैली, सितार वादन शास्त्रीय वादन, बांसुरी वादन शास्त्रीय वादन, तबला वादन शास्त्रीय वादन, वीणा वादन शास्त्रीय वादन, मृदगंम वादन शास्त्रीय वादन, हारमोनियम वादन सुगम वादन, गिटार वादन भारतीय एवं पाश्चात्य संगीत, मणीपुरी शास्त्रीय नृत्य, ओडिसी शास्त्रीय नृत्य, भरटनाट्यम शास्त्रीय नृत्य, कत्थक शास्त्रीय नृत्य, कुचिपुड़ी शास्त्रीय नृत्य, वक्तृत्व कला शास्त्रीय नृत्य विधा में होगी। साथ ही पारम्परिक एवं अन्य गतिविधियां अंतर्गत सुआ, पंथी, करमा नाचा, सरहुल नाचा, बस्तरिया लोकनृत्य, राउत नाचा, फुगड़ी, भौंरा, गेड़ी दौड़, रॉक बैंड (राज्य स्तर), पारंपरिक वेशभूषा प्रतियोगिता, फूड फूस्टिवल छत्तीसगढ़ी व्यंजनों के आधार पर प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता छत्तीसगढ़ के लोक के चित्रण के आधार संस्कृति पर, वाद-विवाद तात्कालिक एवं समसामयिक विषयक, क्विंज, निबंध, कबड्डी, खो-खो, कुश्ती, फूड फेस्टिवल छत्तीसगढ़ी व्यंजनों के आधार पर प्रतियोगिता का आयोजन होगा।