रायगढ़, 8 जुलाई 2025/sns/- एकीकृत बाल विकास परियोजना खरसिया, जिला-रायगढ़ अंतर्गत वार्ड क्रमांक 01 आंगनबाड़ी केन्द्र नया मोहल्ला में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 01 पद तथा आंगनबाड़ी केन्द्र ठुसेकेला घसियापारा, बोतल्दा शांतिनगर, खडग़ांव बैगापारा एवं कुर्रू बस्तीपारा में आंगनबाड़ी सहायिका के एक-एक पद रिक्त है। इच्छुक आवेदिका उक्त पदों के लिए अपना आवेदन 21 जुलाई 2025 को शाम 5.30 बजे तक परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना, खरसिया में सीधे जमा कर सकते है। इस संबंध में अन्य विस्तृत जानकारी के लिए परियोजना कार्यालय में संपर्क कर सकते है।
संबंधित खबरें
भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस का भव्य आयोजन
बीजापुर, 15 नवंबर 2025/sns/- भगवान बिरसा मुंडा जी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में जिले में जनजातीय गौरव दिवस का गरिमामय आयोजन नवोदय विद्यालय परिसर में हर्षाेल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। जिले के विभिन्न जनजातीय समाजों के प्रतिनिधियों ने पारंपरिक तरीके से भगवान बिरसा मुंडा को नमन किया तथा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में […]
सुशासन की नई पहल से अब गांवों में ही होगा समस्याओं का निदान
दुर्ग, 23 मार्च 2026/sns/- ग्रामीण प्रशासन को अधिक जनोन्मुख, पारदर्शी और संवेदनशील बनाने के लिए कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार एक महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। इस पहल के तहत जिले की ग्राम पंचायतों में ’ग्रामीण सचिवालय’ और जनपद पंचायत स्तर पर ’खण्ड सचिवालय’ की स्थापना की जा रही है, ताकि ग्रामीणों की […]
डिजिटल टोकन व्यवस्था से धान विक्रय हुआ आसान किसानों को मिल रहा लाभ
अंबिकापुर, 01 जनवरी 2026/sns/- जिले में धान उपार्जन केन्द्रों पर शासन द्वारा की गई सुव्यवस्थित एवं पारदर्शी व्यवस्थाओं का सकारात्मक प्रभाव देखने को मिल रहा है। डिजिटल तकनीक के उपयोग से धान विक्रय की प्रक्रिया सरल, सुगम एवं समयबद्ध हो गई है, जिससे किसानों को लाभ मिल रहा है।अम्बिकापुर विकासखंड की ग्राम पंचायत भकुरा […]

