दुर्ग, दिसंबर 2022/ सेना भर्ती रैली में युवाओं का अपूर्व उत्साह दुर्ग जिले में दिख रहा है। सेना भर्ती स्थल के पास बड़ी संख्या में युवा अपना कौशल दिखाने पहुंच रहे हैं। सेना भर्ती में यह दिन सिर्फ ट्रेडसमेन के लिए रखा गया था। आज 6604 युवाओं ने रजिस्ट्रेशन कराया था इसमें 3800 युवा भर्ती रैली में भाग लेने पहुंचे। इसके अलावा नर्सिंग अटेंडेंट की भर्ती प्रक्रिया 10 दिसंबर से 12 दिसंबर तक चलेगी। उल्लेखनीय है कि इन युवाओं के रूकने और भोजन की व्यवस्था प्रशासन द्वारा कराई गई है और सारी व्यवस्थाओं की निरंतर मानिटरिंग कराई जा रही है। इस संबंध में जानकारी देते हुए उपसंचालक जनशक्ति नियोजन श्री राजकुमार कुर्रे ने बताया कि कंट्रोल रूम के माध्यम से युवाओं की सभी जिज्ञासाओं का समाधान किया जा रहा है। नोडल अधिकारी लगातार स्थिति की मानिटरिंग में लगे हुए हैं। जहां भी किसी तरह की दिक्कत होती है समाधान के लिए तुरंत निर्देशित किया जाता है। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर श्री पुष्पेंद्र कुमार मीणा नियमित रूप से सेना भर्ती स्थल में पहुंच कर सुविधाओं का जायजा ले रहे हैं और नोडल अधिकारियों से लगातार व्यवस्था की जानकारी ले रहे हैं।
संबंधित खबरें
विभाग की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए कांकेर जिलामें ग्रामीणों से मिलकर ली जानकारी
रायपुर, जून 2022/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा आम जनता से प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात का क्रम जारी है। मुख्यमंत्री के भेंट-मुलाकात के दौरान हितग्राहियों द्वारा दिए गए आवेदनों और उस पर कार्यवाही की लगातार समीक्षा की जा रही है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री श्री बघेल के बस्तर संभाग में भेंट मुलाकात का दौर समाप्त होने के […]
नरवा विकास: खारी नाला खारा नहीं बल्कि अब मीठा और लाभप्रद
साबित होने लगा किसानों के लिएभौता में निर्मित अर्दन डेम से 100 एकड़ रकबा में सिंचाई की सुविधा उपलब्धवनांचल स्थित खारी नाला में 400 से अधिक भू-जल संवर्धन संबंधी संरचनाओं का निर्माण प्रगति पर रायपुर, जनवरी 2023/ राज्य सरकार द्वारा संचालित सुराजी गांव योजना के तहत नरवा विकास कार्यक्रम अंतर्गत मनेन्द्रगढ़ वनमंडल के खारी नाला […]
सहायक शिक्षक संवर्ग सीधी भर्ती – 2019
मुंगेली 03 फरवरी 2022//जिला शिक्षा अधिकारी ने आज यहां बताया कि सहायक शिक्षक संवर्ग सीधी भर्ती 2019 के अनुपूरक सूची से जिला मुंगेली अंतर्गत पात्र पाए गए 42 अभ्यर्थियों की पदांकन सूची जारी कर दी गई है। सूची का अवलोकन जिले के वेबसाईट www.mungeli.gov.in पर किया जा सकता है। अभ्यर्थियों के चयन के संबंध […]