कोरबा, सितम्बर 2022/जिले मंे संचालित तीन एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों के कक्षा सातवीं, आठवीं एवं नवमीं के रिक्त सीटों में भर्ती के लिए प्रवेश चयन परीक्षा 18 सितम्बर को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय छूरीकला में सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएगी। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कोरबा श्रीमती माया वारियर ने बताया कि एकलव्य विद्यालयों में रिक्त कुल 16 सीटों पर प्रवेश की कार्यवाही किया जाना है। पात्र अभ्यर्थी परीक्षा केन्द्र में निर्धारित समय से एक घण्टा पहले एक पासपोर्ट फोटो एवं पहचान पत्र के साथ उपस्थित होकर अपना प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते है। पात्र-अपात्र अभ्यर्थियों की सूची का अवलोकन जिले की वेबसाईट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट कोरबा डॉट जीओवी डॉट इन में किया जा सकता है।
संबंधित खबरें
100 दिवसीय निश्चय निरामय जांच एवं उपचार के साथ आयोजित हुआ मेगा स्वास्थ्य शिविर, 750 लोगों की हुई स्क्रीनिंग
रायगढ़, 27, मार्च 2025/sms/- कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल के निर्देशन एवं सीएमएचओ डॉ.अनिल कुमार जगत के मार्गदर्शन में एसईसीएल रायगढ़ एवं स्वास्थ्य विभाग के सौजन्य से आर के एचआईवी रिसर्च एंड केयर सेंटर मुम्बई द्वारा आरआर एनर्जी गढ़उमरिया पुसौर में 100 दिवसीय निश्चय निरामय जांच एवं उपचार के साथ-साथ मेगा स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया।इस […]
अंतरराष्ट्रीय नशा निवारण दिवस 26 जून को : प्रदेश में नशामुक्ति के पक्ष में सकारात्मक
वातावरण तैयार करने होंगे कई आयोजन नशापान की प्रवृत्ति पर रोक लगाने जनजागरूकता के होंगे प्रयासरायपुर, 23 जून 2023/ अंतरराष्ट्रीय नशा निवारण दिवस 26 जून के अवसर पर छत्तीसगढ़ में नशापान के विरूद्ध जनजागरूकता लाकर सकारात्मक वातावरण तैयार करने का प्रयास किया जाएगा। नशे के विरूद्ध व्यापक जनमत विकसित करने के सभी जिलों में विभिन्न […]
कलेक्टर ने धान खरीदी केन्द्रों का किया निरीक्षण
मोहला, नंवबर 2023। कलेक्टर श्री एस जयवर्धन के द्वारा खरीदी केन्द्रों में धान खरीदी की आवश्यक व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। इस दौरान धान खरीदी केन्द्र ढाढूटोला, अं.चौकी, छछानपाहरी, कौडीकसा का निरीक्षण कर धान की गुणवत्ता, बारदानों की आवश्यकता के संबंध में जानकारी ली गई। खरीदी केन्द्रों में उपस्थित कृषकों को धान खरीदी में किसी […]