बलौदाबाजार,25 मार्च 2022/कलेक्टर डोमन सिंह ने आज जिला मुख्यालय स्थित सांस्कृतिक भवन योग केंद्र में आयोजित बलौदाबाजार विकासखंड स्तरीय रामचरित मानस मंडली प्रतियोगिता में शामिल होकर मंडली के सदस्यों का उत्साह वर्धन किया। इस दौरान कृषक कल्याण परिषद के अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा एवं वरिष्ठ नागरिक श्याम सुंदर शुक्ला जी समेत अन्य जनप्रतिनिधि गण उपस्थित थे। इस दौरान कलेक्टर डोमन सिंह एवं अन्य अतिथियों ने मंचासीन जागृति मानस मंडली भालुकोना एवं जय श्री राम मानस मंडली भरसापाली के मानस गान का रसपान किया। कलेक्टर डोमन सिंह ने उत्साह वर्धन करते हुए मंचासीन मानस मंडली सदस्यों को श्रीफल एवं सुंदरकांड की किताब सप्रेम भेंट की है। प्रतियोगिता के संबंध में जानकारी देतें हुए जनपद पंचायत सीईओ अनिल कुमार ने बताया की 23 से 25 मार्च तक प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें लगभग 80 गांवो के मानस मंडली भाग लेंगे। पहले दिन 17 दूसरे दिन शाम 5 बजे तक 19 मानस मंडली का प्रस्तुतीकरण हो गया था। इसमे प्रथम आने वाले मानस मंडली 10 हजार का पुरुस्कार दिया जाएगा। साथ ही अगामी 4 अप्रैल में उनका प्रस्तुतिकरण जिला स्तरीय प्रतियोगिता में किया जाएगा। जहां पर 50 हजार रुपये का पुरुस्कार रखे गए है। इस दौरान पंचायत विभाग के अधिकारी कर्मचारी गण उपस्थित रहे।
संबंधित खबरें
नवीन राजस्व ग्राम से संबंधित सभी आवश्यक कार्य 30 सितम्बर तक पूर्ण करें -कलेक्टर श्री विजय दयाराम के.
जगदलपुर, 28 अगस्त 2024/sns/- कलेक्टर श्री विजय दयाराम के. ने राजस्व अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि नवीन राजस्व ग्राम से संबंधित सभी आवश्यक कार्य जैसे ग्राम की अद्यतन जानकारी, अभिलेख तैयार एवं सत्यापन कार्य, गजट में प्रकाशन सहित सभी कार्य 30 सितम्बर तक पूर्ण करें। उन्होंने राजस्व न्यायालय में 3 से 5 साल […]
आपदा पीड़ित 17 परिवारों को 65 लाख रुपये की आर्थिक सहायता
बलौदाबाजार,1 जून 2023/प्राकृतिक आपदा से मृत 17 लोगों के निकट परिजनों के लिए 65 लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। 16 व्यक्ति के लिए 4-4 लाख रूपये एवं 1 व्यक्ति के परिजन को 1 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। कलेक्टर चंदन कुमार ने राजस्व पुस्तक परिपत्र की धारा 6-4 […]
जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं
*त्वरित निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को दिए निर्देश* गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, 03 जुलाई 2024/sns/- कलेक्टर श्रीमती लीना कमलेश मंडावी ने आज कलेक्ट्रेट में जनदर्शन के दौरान विभिन्न मांगों एवं समस्याओं को लेकर आए लोगों को सुनी। उन्होंने जनदर्शन के आवेदनों को गंभीरता से लेते हुए त्वरित निराकरण के लिए संबंधित विभाग […]