अम्बिकापुर 25 मार्च 2022/ राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके दो दिवसीय सरगुजा प्रवास पर 25 मार्च 2022 को रेलवे स्टेशन अम्बिकापुर पहुंची। रेलवे स्टेशन पर उनकी अगवानी कमिश्नर श्री जी.आर. चुरेंद्र ने की। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिकारियों एवं विभिन्न समाज के प्रतिनिधियों के द्वारा राज्यपाल का आत्मीय स्वागत किया गया।
ज्ञातव्य है कि राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके 26 मार्च 2022 को राजीव गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अम्बिकापुर के ऑडिटोरियम में आयोजित संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय के प्रथम दीक्षान्त समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगी।
इस अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक श्री अजय यादव, कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा, पुलिस अधीक्षक श्री अमित तुकाराम काम्बले सहित अन्य अधिकारी तथा विभिन्न समाजों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।