बलौदाबाजार,25 मार्च 2022/कलेक्टर डोमन सिंह ने आज जिला मुख्यालय स्थित सांस्कृतिक भवन योग केंद्र में आयोजित बलौदाबाजार विकासखंड स्तरीय रामचरित मानस मंडली प्रतियोगिता में शामिल होकर मंडली के सदस्यों का उत्साह वर्धन किया। इस दौरान कृषक कल्याण परिषद के अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा एवं वरिष्ठ नागरिक श्याम सुंदर शुक्ला जी समेत अन्य जनप्रतिनिधि गण उपस्थित थे। इस दौरान कलेक्टर डोमन सिंह एवं अन्य अतिथियों ने मंचासीन जागृति मानस मंडली भालुकोना एवं जय श्री राम मानस मंडली भरसापाली के मानस गान का रसपान किया। कलेक्टर डोमन सिंह ने उत्साह वर्धन करते हुए मंचासीन मानस मंडली सदस्यों को श्रीफल एवं सुंदरकांड की किताब सप्रेम भेंट की है। प्रतियोगिता के संबंध में जानकारी देतें हुए जनपद पंचायत सीईओ अनिल कुमार ने बताया की 23 से 25 मार्च तक प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें लगभग 80 गांवो के मानस मंडली भाग लेंगे। पहले दिन 17 दूसरे दिन शाम 5 बजे तक 19 मानस मंडली का प्रस्तुतीकरण हो गया था। इसमे प्रथम आने वाले मानस मंडली 10 हजार का पुरुस्कार दिया जाएगा। साथ ही अगामी 4 अप्रैल में उनका प्रस्तुतिकरण जिला स्तरीय प्रतियोगिता में किया जाएगा। जहां पर 50 हजार रुपये का पुरुस्कार रखे गए है। इस दौरान पंचायत विभाग के अधिकारी कर्मचारी गण उपस्थित रहे।
संबंधित खबरें
लैलूंगा के दूरस्थ अंचल बसंतपुर में लगा वृहद समाधान शिविर, लैलूंगा विधायक श्री चक्रधर सिंह सिदार हुए शामिल
3212 मरीजों को मिला स्वास्थ्य शिविर का लाभ, मौके पर नन्हें बच्चों को मिला जाति प्रमाण-पत्रशिविर में लोगों को मिली विभागीय योजनाओं की जानकारीरायगढ़, नवम्बर 2022/ जिले में ‘सरकार तुंहर द्वार’ कार्यक्रम चलाया जा रहा है। जिसके तहत वृहद समस्या समाधान शिविर एवं मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन लैलूंगा विकासखण्ड के दूरस्थ ग्राम-बसंतपुर में किया […]
भारत के रक्षा मंत्री श्री सिंह से राज्यपाल श्री डेका ने सौजन्य भेंट की
भारत के रक्षा मंत्री श्री सिंह से राज्यपाल श्री डेका ने सौजन्य भेंट की रायपुर, 05 फरवरी 2025/ भारत के रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह से गत दिवस नई दिल्ली में राज्यपाल श्री रमेन डेका ने सौजन्य भेंट की।
एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण का आयोजन
सुकमा,20 जुलाई 2024/sns/-कृषि विज्ञान केन्द्र के कृषि वैज्ञानिक श्री राजेन्द्र प्रसाद कश्यप एवं डॉ परमानंद साहू द्वारा ग्राम धोबनपाल विकासखंड छिन्दगढ़ में एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। जिसमें डॉ. परमानंद द्वारा विभिन्न खरीफ फसलों जैसे, धान, अरहर व मक्के की कतार बोनी हेतु विभिन्न मानव चलित सीड दील (जिबल व ट्रेक्टर चलित […]