जगदलपुर, 19 जून 2025/sns/- नीति आयोग, भारत सरकार के आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम अन्तर्गत बस्तर जिले के आकांक्षी ब्लॉक तोकापाल के लिए कुल 01 एस्पिरेशनल ब्लॉक फेलो पद रिक्त है, उक्त पद को आउटसोर्सिंग प्रक्रिया से पद की पूर्ति करने के निर्देश के परिपालन में आउटसोर्सिंग के माध्यम से प्लेसमेंट संबंधी एजेंसी,फर्म,एन.जी.ओ. के चयन के लिए नियमानुसार निर्धारित प्रारूप में रूचि की अभिव्यक्ति आमंत्रित की गई है। इच्छुक आवेदक यथा प्लेसमेंट संबंधी एजेंसी, फर्म,एन.जी.ओ. द्वारा अपना आवेदन निर्धारित प्रारूप में सीलबंद लिफाफे में 07 जुलाई 2025 के 03 बजे अपरान्ह तक कार्यालय जिला पंचायत बस्तर, जगदलपुर कक्ष क्रमांक-23 में जमा किया जा सकता है। प्राप्त आवेदनों को उक्त तिथि को 3.30 बजे अपरान्ह में मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत सह अध्यक्ष आकांक्षी ब्लॉक फैलों आउटसोर्सिंग समिति जगदलपुर, जिला-बस्तर के कार्यालय कक्ष में निर्णय हेतु गठित समिति के समक्ष खोला जायेगा। रूचि की अभिव्यक्ति की विस्तृत विवरणी, शर्ते व आवेदन का प्रारूप बस्तर जिले के वेबसाईट www.bastar.gov.in पर देखी जा सकती है। किसी भी शंका का समाधान हेतु कार्यालयीन अवधि के दौरान कार्यालय जिला पंचायत बस्तर, जगदलपुर, कक्ष क्रमांक 23 से सम्पर्क किया जा सकता है।
संबंधित खबरें
खाद्य प्रतिष्ठानों में तेल की गुणवत्ता एवं स्वच्छता की सघन जांच, हानिकारक तेल व खाद्य पदार्थ किया गया नष्ट
अंबिकापुर, 24 जनवरी 2026/sns/- कलेक्टर श्री अजीत वसंत के आदेश एवं अपर कलेक्टर श्री सुनील नायक के निर्देशानुसार खाद्य प्रतिष्ठानों में उपयोग हो रहे खाद्य तेल की गुणवत्ता एवं स्वच्छता की जांच हेतु खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा शहर में सघन निरीक्षण अभियान चलाया गया। जांच के दौरान भारत माता चौक स्थित एक प्रतिष्ठित […]
खाद बीज की समय पर आपूर्ति से बढ़ा किसानों का आत्मविश्वास रियायती दरों पर खाद बीज की समय पर उपलब्धता किसानों के लिए सबसे बड़ी मदद किसान मानकुमार
कोरबा, 05 जुलाई 2025/sns/- खरीफ सीजन की शुरुआत के साथ ही गांवों में खेती को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। खेतों में ट्रैक्टर से जुताई हो रही है, रोपा लगाने का काम तेजी से चल रहा है और किसान पूरी लगन से इस बार की अच्छे फसल उत्पादन हेतु तैयारियों में जुटे […]
अंगीकार 2025 अंतर्गत आवास मेला और सफाई मित्र सुरक्षा शिविर का आयोजन
अम्बिकापुर, 29 सितम्बर 2025/sns/- नगर पालिक निगम अंबिकापुर द्वारा गांधी स्टेडियम परिसर में अंगीकार 2025 के अंतर्गत आवास मेला एवं सफाई मित्र सुरक्षा शिविर का आयोजन किया गया। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के व्यापक प्रचार-प्रसार और अधिक से अधिक पात्र हितग्राहियों को योजना से जोड़ने के उद्देश्य से भारत सरकार द्वारा 4 सितंबर से […]

