उत्तर बस्तर कांकेर जनवरी 2022 :-जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ने जानकारी दी है कि कांकेर जिले में पंजीकृत भूतपूर्व सैनिकों एवं उनके विधवाओं का डाटा बेस सुरक्षित रखने के लिए जिला सैनिक कल्याण कार्यालय कांकेर में दस्तावेजों का कम्प्युटरीकरण किया जा रहा है। जिन भूतपूर्व सैनिकों और विधवाओं के पीपीओ और डिस्चार्ज बुक में पत्नी व सभी बच्चों के नाम और जन्मतिथि में भिन्नता है, तो उसे सुधारने के लिए आधार कार्ड, मार्क शीट, न्यूज पेपर कटिंग, बर्थ सर्टिफिकेट, विवाह प्रमाण का सत्यापित कॉपी इत्यादि दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर समस्याओं का निराकरण किया जा सकता है। जिन्होंने अपने बच्चों का जन्म का पार्ट टु आर्डर या मैरिज का पार्ट आर्डर नहीं कराया है या फिर जिनके बच्चों के नाम और जन्मतिथि में भिन्नता है तो वे 31 जनवरी 2022 तक कार्यालयीन समय में उपस्थित होकर त्रुटि सुधार करा सकते हैं। विस्तृत जानकारी के लिए जिला सैनिक कल्याण कार्यालय कांकेर के दूरभाष क्रमांक 75874-55691 पर संपर्क किया जा सकता है।
संबंधित खबरें
स्वास्थ्य विभाग द्वारा घर-घर दस्तक देकर किया जा रहा सोर्स रिडक्शन 1184 घरों का सर्वे कर किया गया सोर्स रिडक्शन, दवाइयों का किया गया छिड़काव ,11 मरीजों के घर में पहुंची रैपिड रिस्पांस टीम, सभी का स्वास्थ्य बेहतर
रायगढ़, 5 अगस्त 2024/sns/- शहर में डेंगू के बढ़ते प्रकरण के मद्देनजर कलेक्टर से कार्तिकेया गोयल के निर्देशन में स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार डेंगू प्रभावित क्षेत्रों में डेंगू सोर्स रिडक्शन का कार्य किया जा रहा है। जिसमें स्वास्थ्य विभाग एवं नगर निगम की टीम संयुक्त रूप से अधिक प्रभावित क्षेत्रों में घरों में पहुंच लोगों […]
देवरबीजा कॉलेज का नामकरण शंकराचार्य के नाम से होगा: मुख्यमंत्री
बेमेतरा में विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों से की भेंट-मुलाकातरायपुर, दिसम्बर 2022/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को आज बेमेतरा में विभिन्न समाज और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधिमंडल से भेंट-मुलाकात के दौरान ब्राम्हण समाज ने गौ रक्षा के लिए उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया। समाज के लोगों की वैदिक केन्द्र और धार्मिक वाचनालय की मांग पर मुख्यमंत्री […]
*अरपा महोत्सव: 4 फरवरी को मैराथन और 5 फरवरी को सायक्लोथान*
*अरपा आरोग्यम योग 6 से 8 फरवरी तक गुरुकुल खेल मैदान में* *मैराथन, सायक्लोथान और योग के लिए पंजीयन अनिवार्य* गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, 03 फरवरी 2023/जिला प्रशासन द्वारा गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के स्थापना की तीसरी वर्षगांठ के अवसर पर अरपा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जिला स्थापना का मुख्य समारोह 10 फरवरी को […]