राजनांदगांव / जनवरी 2022। गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय मुख्य समारोह का आयोजन राजनांदगांव के सर्वेश्वरदास स्कूल मैदान में आयोजित किया जाएगा। संसदीय कार्य, कृषि विकास एवं किसान कल्याण, जैव प्रौद्योगिकी, पशुधन विकास, मछली पालन, जल संसाधन तथा आयाकट विभाग मंत्री श्री रविन्द्र चौबे गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। कृषि मंत्री श्री चौबे सुबह 9 बजे ध्वजारोहण करेंगे। कृषि मंत्री ध्वजारोहण के बाद परेड निरीक्षण एवं मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन करेंगे। मंत्री श्री चौबे उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को पुरस्कार वितरण करेंगे। मंत्री श्री चौबे निजात नारकोटिक्स एवं ड्रग्स के खिलाफ कार्यवाही व जनजागरूकता अभियान कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। इसके बाद कृषि मंत्री श्री चौबे सुबह 10 बजे से सुबह 10.15 बजे तक सर्वेश्वर दास स्कूल नगर पालिक निगम उत्कृष्ट अंगे्रजी माध्यम विद्यालय का अवलोकन करेंगे। ंमंत्री श्री चौबे सुबह 10.30 बजे से सुबह 10.45 बजे तक कम्युनिटी रेडिया स्टेशन राजनांदगांव के शुभारंभ कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। मंत्री श्री चौबे सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक राजनांदगांव में किसान प्रतिनिधियों से भेंट मुलाकात करेंगे। मंत्री श्री चौबे दोपहर 12 बजे कार द्वारा साजा के लिए प्रस्थान करेंगे।
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री श्री भूपेश ने आज राजधानी रायपुर के देवेंद्रनगर में छत्तीसगढ़ सिकल सेल संस्थान के सेन्टर ऑफ एक्सीलेंस का किया भूमिपूजन।
ब्रेकिंग मुख्यमंत्री श्री भूपेश ने आज राजधानी रायपुर के देवेंद्रनगर में छत्तीसगढ़ सिकल सेल संस्थान के सेन्टर ऑफ एक्सीलेंस का किया भूमिपूजन। 2.96 एकड़ भूमि में किया जाएगा भव्य निर्माण। सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का निर्माण 48 करोड़ रुपए की लागत से किया जाएगा।
जिले में अब तक 631.5 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज
अम्बिकापुर, अक्टूबर 2022/ जिले में 16 अक्टूबर 2022 तक 631.5 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज हुई है। भू-अभिलेख कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 जून से 16 अक्टूबर 2022 तक तहसील अम्बिकापुर में 803.5 मिलीमीटर, दरिमा में 483.4 मिमी, लुण्ड्रा में 564.3 मिमी, सीतापुर में 653.9 मिमी, लखनपुर में 626.7 मिमी, उदयपुर में 600.6 मिमी, […]
पेंशन निराकरण सप्ताह 20 से 24 दिसम्बर तक
जगदलपुर, 10 दिसम्बर 2021/ संभागायुक्त श्री जी.आर. चुरेंद्र के निर्देशानुसार कोष लेखा एवं पेंशन कार्यालय द्वारा बस्तर संभाग आयुक्त कार्यालय में 20 से 24 दिसम्बर 2021 तक पेंशन निराकरण सप्ताह आयोजित किया जा रहा है। श्री चुरेंद्र ने पत्र के माध्यम से संभाग के सभी कलेक्टरों को निर्देश दिए है कि शासकीय सेवकों के पेंशन प्रकरणों […]