उत्तर बस्तर कांकेर जनवरी 2022 :-जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ने जानकारी दी है कि कांकेर जिले में पंजीकृत भूतपूर्व सैनिकों एवं उनके विधवाओं का डाटा बेस सुरक्षित रखने के लिए जिला सैनिक कल्याण कार्यालय कांकेर में दस्तावेजों का कम्प्युटरीकरण किया जा रहा है। जिन भूतपूर्व सैनिकों और विधवाओं के पीपीओ और डिस्चार्ज बुक में पत्नी व सभी बच्चों के नाम और जन्मतिथि में भिन्नता है, तो उसे सुधारने के लिए आधार कार्ड, मार्क शीट, न्यूज पेपर कटिंग, बर्थ सर्टिफिकेट, विवाह प्रमाण का सत्यापित कॉपी इत्यादि दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर समस्याओं का निराकरण किया जा सकता है। जिन्होंने अपने बच्चों का जन्म का पार्ट टु आर्डर या मैरिज का पार्ट आर्डर नहीं कराया है या फिर जिनके बच्चों के नाम और जन्मतिथि में भिन्नता है तो वे 31 जनवरी 2022 तक कार्यालयीन समय में उपस्थित होकर त्रुटि सुधार करा सकते हैं। विस्तृत जानकारी के लिए जिला सैनिक कल्याण कार्यालय कांकेर के दूरभाष क्रमांक 75874-55691 पर संपर्क किया जा सकता है।
संबंधित खबरें
दावा आपत्ति 17 जून तक आमंत्रित
दुर्ग, 31 मई 2025/ sns/- जिला पंचायत दुर्ग द्वारा राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) अंतर्गत जिला / विकासखण्ड स्तर पर कुल रिक्त 02 संविदा पदों क्षेत्रीय समन्वयक एवं लेखा सह एम.आई.एस. की पूर्ति हेतु विज्ञापन जारी कर निर्धारित शर्तों एवं मापदण्ड़ों के अनुसार अर्हताधारी इच्छुक अभ्यर्थियों से 26 मार्च 2025 तक आवेदन पत्र आमंत्रित किये […]
हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग के प्रथम दीक्षांत समारोह में 13 शोधार्थियों को पीएचडी और 135 छात्र-छात्राओं को मिला स्वर्ण पदक
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल व पंडवानी गायिका पद्मश्री श्रीमती उषा बारले को मानद उपाधि नवीन ऑडिटोरियम निर्माण व श्री नरेन्द्र देव वर्मा शोधपीठ की घोषणा पीएचडी डिग्री व स्वर्ण पदक मिलने से विद्यार्थियों के चेहरों में आई मुस्कान रायपुर, 24 अप्रैल 2023/ हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग के प्रथम दीक्षांत समारोह व विश्वविद्यालय के 8वें स्थापना […]
त्रिस्तरीय पंचायत उप चुनाव-2022
रायपुर, जून 2022 त्रिस्तरीय पंचायत उप चुनाव 2022 के लिए अभ्यर्थिता से नाम वापसी के बाद राज्य में जनपद सदस्य के 3 पद, सरपंच के 22 और पंच के 406 पदों पर निर्विरोध निर्वाचन की स्थिति है। जनपद पंचायत सदस्य के 3, सरपंच के 62 और पंच के 52 पदों पर निर्वाचन होगा। जिसके लिए […]