छत्तीसगढ़

कृषि और पशुधन विभाग के कई कोर्स के प्रवेश परीक्षा का ऑनलाइन आवेदन 27 मार्च तक आमंत्रित

सारंगढ़-बिलाईगढ़, 23 मार्च 2026/sns/-कृषि और पशुधन विभाग के कई कोर्स जैसे बीई/बी.टेक, बी.टेक (कृषि इंजीनियरिंग), बी.टेक (खाद्य प्रौद्योगिकी), बी.टेक (डेयरी प्रौद्योगिकी), डेयरी प्रौद्योगिकी में डिप्लोमा की पढ़ाई के लिए आयोजित पशु चिकित्सा प्रवेश परीक्षा (पेट इंट्रेस एग्जाम) 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन इच्छुक युवा सीजी व्यापम की वेबसाईट में 27 मार्च 2026 तक जमा कर सकते हैं। राज्य के 33 जिला मुख्यालयों में परीक्षा केंद्र होंगे।

अभ्यर्थी द्वारा ऑनलाइन आवेदन करते समय परीक्षा शुल्क का भुगतान ऑनलाइन पद्धति से किया जावेगा छत्तीसगढ़ शासन के नियमानुसार छत्तीसगढ़ राज्य के स्थानीय निवासी अभ्यर्थी जो परीक्षा में उपस्थित होते हैं उनका परीक्षा शुल्क व्यापन द्वारा वापस कर दिया जावेगा। परीक्षा शुल्क उसी बैंक खाता में वापस किया जावेगा जिस बैंक खाता से अभ्यर्थी ने ऑनलाइन आवेदन परीक्षा शुल्क का भुगतान किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *