दुर्ग, 20 मार्च 2026/sns/- जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दुर्ग एवं क्रिश्चन कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एण्ड टेक्नोलॉजी दुर्ग के संयुक्त तत्वावधान में 10 अप्रैल 2026 को क्रिश्चन कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एण्ड टेक्नोलॉजी भिलाई में जिला स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन किया जा रहा है। इस मेले हेतु निजी क्षेत्र के नियोजक जो अपने संस्थान में रिक्त पदों को इस रोजगार मेला के माध्यम से भरना चाहते हैं, वे 05 अप्रैल 2026 के पूर्व रिक्त पदों की जानकारी छ.ग. रोजगार विभाग के ई-रोजगार पोर्टल के माध्यम से जिला रोजगार कार्यालय दुर्ग को अधिसूचित कर सकते हैं। छ.ग. रोजगार विभाग के ई-रोजगार पोर्टल के माध्यम से रिक्तियाँ प्रेषित करने के लिए नियोजकों का पोर्टल पर ’रोजगार मेला हेतु पंजीयन’ कराना अनिवार्य होगा जिसके लिए नियोक्ता का जी.एस.टी. क्रमांक एवं डॉक्यूमेंट अपलोड करना आवश्यक होगा। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दुर्ग में संपर्क कर सकते है।
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री लाखासार पहुंचे, हैलीपैड पर आत्मीय स्वागत
बिलासपुर, 14 मार्च 2026/sns/- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय काठाकोनी लाखासार पहुंचे। हेलीपैड पर उनका आत्मीय स्वागत किया गया। केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू और कृषि मंत्री श्री राम विचार नेताम भी मुख्यमंत्री जी के साथ आए। श्री साय लाखासार में राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी गोधाम योजना का शुभारंभ करेंगे। इस अवसर पर तखतपुर […]
कलेक्टर जनदर्शन में सुनी आम लोगों की समस्याएंडुबान क्षेत्र के 12 गांवों के किसानों की समस्या का हुआ समाधान आज के जनदर्शन में मिले 110 आवेदन
धमतरी, 11 नवम्बर 2025/sns/-कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने आज कलेक्ट्रेट में आयोजित जनदर्शन में जिले के ग्रामीण एवं वनांचल क्षेत्र से आए आम नागरिकों की समस्याएं, शिकायतें और मांगों को संवेदनशीलता के साथ सुना तथा त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। कलेक्टर ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों पर शीघ्र […]
बस्तर जिला प्रशासन की जन चौपाल अब बास्तानार में अधिकारी 12 मार्च को लेंगे मूलभूत सुविधाओं एवं विकास कार्यों का जायजा
जगदलपुर, 10 मार्च 2026/sns/- जिले में अब जिला प्रशासन ने बास्तानार विकासखंड की सभी ग्राम पंचायतों में जन चौपाल लगाने की तैयारी पूरी कर ली है। पूर्व में लोहंडीगुड़ा और बकावंड विकासखंडों में सफल आयोजनों के बाद अब यह जन चौपाल बास्तानार विकास खण्ड के ग्राम पंचायतों में आयोजित की जाएंगी। कलेक्टर श्री आकाश छिकारा के […]

