छत्तीसगढ़

कलेक्टर ने लच्छनपुर में वट वृक्ष के नीचे लगाई चौपाल,ग्रामीणों की सुनी समस्यायें

बलौदाबाजार, 20 मार्च 2026/sns/- कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने गुरुवार को विकासखण्ड पलारी अंतर्गत विभिन्न ग्रामो का दौरा कर योजनाओं और कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ग्राम पंचायत लच्छनपुर में बरगद पेड़ के नीचे चौपाल लगाकर लोगों की समस्या सुनी। उन्होंने जल संचय जन भागीदारी 2.0 अंतर्गत मोर गांव मोर पानी अभियान के तहत जल संरक्षण हेतु शपथ भी दिलाई।

कलेक्टर श्री शर्मा ने कहा कि जिस वट वृक्ष के छांव के. नीचे हम सब एकत्रित हुए है उस वट वृक्ष को पुरखो ने कई साल पहले लगाया था जिसका सुखद परिणाम आज हमें मिल रहा है। इसी तरह भावी पीढ़ी के लिये जल संरक्षण आवश्यक है। भूमिगत जल के दोहन के कारण जल स्तर लगातार नीचे जा रहा है। वाटर लेवल बनाए रखने के लिये वर्षा जल का संचय जरुरी है।इसके लिये हर सरकारी भवन एवं मकानों में वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम बनवाने लोगों को प्रोत्साहित करें। इसके साथ ही जल संरचनाओं का निर्माण भी करना है।उन्होंने ग्रामीणों की मांग पर गांव के सबसे बड़े तालाब की गहरीकरण के लिये मनरेगा से स्वीकृत करने हेतु प्राक्कलन तैयार कराने के निर्देश जनपद सीईओ को दिये।

कलेक्टर ने ग्रामीणों से पटवारी, सचिव एवं रोजगार सहायक की कार्यप्रणाली के बारे में पूछ -ताछ करते हुए जानकारी ली। स्कूल में शिक्षकों की कमी के सम्बन्ध में आवश्यक पहल करने की बात कही। इस दौरान किसानों को स्वामित्व योजना के तहत स्वामित्व कार्ड और ऋण पुस्तिका वितरित किया।

इसके पश्चात कलेक्टर ने प्री मेट्रिक अनुसूचित जति छात्रावास का निरीक्षण किया। उन्होंने छात्रावास में उपस्थित बच्चों से पढ़ाई, छात्रावास में भोजन की गुणवत्ता, सुविधा आदि के बारे में पूछ ताछ की। उन्होंने अधीक्षक से बच्चों की दर्ज संख्या अ उपस्थिति की जानकारी ली।

इस दौरान सीईओ जिला पंचायत सुश्री दिव्या अग्रवाल, एसडीएम दीपक निकुंज, सीएमएचओ डॉ राजेश अवस्थी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *