धमतरी, 24 जून 2025/sns/- कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा के निर्देश पर धमतरी जिले में अवैध खनिज परिवहन, भण्डारण और उत्खनन पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। खनिज विभाग सहित राजस्व और पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त कार्रवाई में बिना पिटपास के रेत का अवैध परिवहन करते 13 हाइवा वाहनों को जब्त किया गया। यह हाईवा धमतरी जिले के बोरसी, राजपुर, दोनर, मंदरौद, ढीमरटिकुर आदि भंडारण क्षेत्रों से जब्त किए गए हैं। जिला खनिज अधिकारी ने बताया कि इन जप्त वाहनों में से 7 हाइवा कम्पोजित भवन के पास, एक हाईवा भखारा थाना में 2 हाईवा बिरेझर चौकी में और 3 हाईवा कुरुद मंडी में अभिरक्षा में रखे गए हैं। इन हाईवा वाहनों को छत्तीसगढ़ गौण खनिज अधिनियम के प्रावधानों के तहत कार्रवाई कर जब्त किया गया है। जिला खनिज अधिकारी ने कहा है कि अवैध खनिज परिवहन, भण्डारण और उत्खनन पर लगातार कार्रवाई आगे भी की जाती रहेगी।
संबंधित खबरें
चतुर्थ राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता के लिए एकलव्य विद्यालय पेण्ड्री के 8 छात्रों का चयन
राजनांदगांव, 03 नवम्बर 2025/sns/- चतुर्थ राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन 11 से 15 नवम्बर 2025 तक ओडिशा राज्य के सुन्दरगढ़ में आयोजित किया गया है। इस प्रतियोगिता के ताइक्वांडो एवं कुश्ती खेल विधा में शामिल होने के लिए एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय पेण्ड्री के 8 छात्रों का चयन हुआ है। चयनित छात्रों को प्रतियोगिता में […]
01 अप्रैल 2026 तक अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित
दुर्ग, 25 फरवरी 2026/sns/- सेना भर्ती कार्यालय रायपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार भारतीय थल सेना में अग्निवीर भर्ती वर्ष 2027 हेतु अधिसूचना जारी कर ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 01 अप्रैल 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।उप संचालक जिला रोजगार एवं स्वरोजगार जिले के अविवाहित, योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थी, जिनकी जन्मतिथि […]
धमतरी शहर में निकाली गई एक हजार मीटर तिरंगे के साथ भव्य रैली देश भक्ति और नशामुक्ति का दिया संदेश
धमतरी, 14 अगस्त 2025/sns/- हर घर तिरंगा के तहत देशभक्ति से भरपूर आज धमतरी शहर में एक हजार मीटर तिरंगे के साथ रैली निकाली गई। इस रैली में महापौर श्री रामू रोहरा, स्थानीय जनप्रतिनिधि सहित स्कूली बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इसके साथ ही नशामुक्ति का भी संदेश दिया गया। यह कोई साधारण यात्रा नहीं, […]

