धमतरी, 24 जून 2025/sns/- शासकीय श्रवण बाधितार्थ बालिका विद्यालय धमतरी में कक्षा पहली से आठवीं तक की श्रवण बाधित दिव्यांग बालिकाओं के लिए प्रवेश शुरू हो गया है। संस्था के अधीक्षक ने बताया कि इस आवासीय विद्यालय में प्रवेश के लए 6 से 14 साल तक के आयु की दिव्यांग बालिकाएं प्रवेश ले सकतीं हैं। आवेदन के साथ पिछली कक्षा की अंकसूची, नगरनिगम या चिकित्सा विभाग द्वारा जारी जन्म प्रमाण पत्र, सक्षम अधिकारी द्वारा अभिप्रमाणित जाति, निवास आय प्रमाण पत्र, समाज कल्याण विभाग द्वारा जारी यूडीआईडी कार्ड लगाना होगा। इसके साथ ही आधार कार्ड की छायाप्रति, जिला चिकित्सालय द्वारा जारी दिव्यांग प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साईज के 10 फोटो, ब्लड ग्रुप, बैंक पासबुक, राशनकार्ड की छायाप्रति सहित पहचान का निशान और सिकलसेल अथवा अन्य कोई बीमारी हो तो उसका भी उल्लेख करना होगा। अधीक्षक ने यह भी बताया कि यदि पहले से अध्ययनरत है, तो स्थानांतरण प्रमाण पत्र मूल में और जिले के बाहर के टीसी में जिला शिक्षा अकिरी का प्रतिहस्ताक्षर जरूरी होगा।
संबंधित खबरें
चक्रधर समारोह 31 अगस्त को सुश्री अन्विता विश्वकर्मा क्लासिकल डांस पर देंगी प्रस्तुति
रायगढ़, 01 सितम्बर 2025/sns/- 40 वें चक्रधर समारोह के पांचवें दिन 31 अगस्त को शास्त्रीय गायन, कथक, भरतनाट्यम, क्लासिकल डांस एवं गायन की प्रस्तुति होगी। जिसमें रायगढ़ की सुश्री आराध्या कुमारी सिंह शास्त्रीय गायन प्रस्तुत करेंगी। इसी तरह कार्यक्रम में कोरबा की सुश्री अश्विका साव द्वारा कथक, भिलाई की सुश्री आद्या पाण्डेय द्वारा भरतनाट्यम, रायगढ़ […]
कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने सभी सीएमओ को पेयजल सफाई और प्रकाश व्यवस्था सुदृढ़ करने के निर्देश दिए
सारगढ़ बिलाईगढ़, 14 सितंबर 2025/sns/- कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने शनिवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिले के सभी सीएमओ और इंजीनियर के साथ बैठक लेकर नगरीय निकायों के कार्यों का विस्तृत समीक्षा किया। कलेक्टर ने बैठक में निर्देश दिए कि सभी सीएमओ अपने शहर के बुनियादी सुविधा वार्डों और गलियों में पेयजल, साफ सफाई, प्रकाश […]
बस्तर के स्कूलों में अब विद्या समीक्षा केंद्र ऐप से लगेगी हाजिरी
जगदलपुर, 05 जनवरी 2026/sns/- बस्तर जिले की शासकीय शिक्षण संस्थाओं में शिक्षकों और विद्यार्थियों की उपस्थिति दर्ज करने की प्रक्रिया को अब पूरी तरह से हाईटेक किया जा रहा है। जिला शिक्षा अधिकारी ने जिले के सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारियों और प्राचार्यों को निर्देशित किया है कि अब से शासकीय स्कूलों में उपस्थिति राज्य शासन […]

