जगदलपुर, 05 जनवरी 2026/sns/- बस्तर जिले की शासकीय शिक्षण संस्थाओं में शिक्षकों और विद्यार्थियों की उपस्थिति दर्ज करने की प्रक्रिया को अब पूरी तरह से हाईटेक किया जा रहा है। जिला शिक्षा अधिकारी ने जिले के सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारियों और प्राचार्यों को निर्देशित किया है कि अब से शासकीय स्कूलों में उपस्थिति राज्य शासन द्वारा तैयार किए गए विद्या समीक्षा केंद्र मोबाइल ऐप के माध्यम से अनिवार्य रूप से दर्ज की जाएगी। इस कवायद का मुख्य उद्देश्य भारत सरकार के निर्देशों के अनुरूप प्रतिदिन की उपस्थिति का डेटा शिक्षा मंत्रालय के अधीन राष्ट्रीय विद्या समीक्षा केंद्र को भेजना है, जहां इसकी नियमित समीक्षा की जा सकेगी। इस नई व्यवस्था को लागू करते हुए विभाग ने एक बेहद महत्वपूर्ण तकनीकी निर्देश भी दिया है, जिसकी अनदेखी करने पर शिक्षकों की उपस्थिति मान्य नहीं होगी। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि शिक्षकों को यह मोबाइल ऐप विद्यालय परिसर में पहुंचने के बाद ही अपने फोन में इंस्टॉल और पंजीकृत करना होगा। दरअसल, पंजीकरण के समय ऐप जीपीएस तकनीक का उपयोग कर विद्यालय की लोकेशन को सेव कर लेता है। यदि कोई शिक्षक विद्यालय से बाहर रहकर या घर से ऐप को इंस्टॉल या रजिस्टर करने का प्रयास करता है, तो सर्वर में पहले से मौजूद विद्यालय की लोकेशन और शिक्षक की वर्तमान लोकेशन आपस में मेल नहीं खाएगी। ऐसी स्थिति में लोकेशन मैच न होने के कारण शिक्षक अपनी ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज नहीं कर पाएंगे, इसलिए सभी को विद्यालय में उपस्थित होकर ही इंस्टॉलेशन की प्रक्रिया पूरी करने की हिदायत दी गई है।
संबंधित खबरें
शीतलहर से बचाव के लिए जिला प्रशासन द्वारा जारी दिशा निर्देश
दुर्ग, 16 दिसम्बर 2025/sns/- जिले में बढ़ती ठंड और शीत लहर के गंभीर स्वास्थ्य प्रभावों को देखते हुए, जिला प्रशासन के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा आमजन की सुरक्षा के लिए आवश्यक एहतियाती कदम उठाने हेतु विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। शीत लहर (कोल्ड वेव्स) के कारण हाइपोथर्मिया और फ्रॉस्टबाइट जैसी गंभीर समस्याएँ हो […]
मुख्यमंत्री की घोषणा हुई साकार हाई मास्ट लाइट से रोशन हुआ बल्दाकछार
बलौदाबाजार भाटापारा, 07 अगस्त 2025/sns/- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य में सुशासन तिहार का तीसरा चरण सकारात्मक बदलावों का प्रतीक बनता जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री साय की घोषणा क़ो अमलीजामा पहनाने कलेक्टर दीपक सोनी के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन द्वारा समयबद्ध कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है।इसी क्रम में मुख्यमंत्री […]
राष्ट्रीय आविष्कार अभियान अंतर्गत मोहला में हुआ क्विज प्रतियोगिता
मोहला, 29 अगस्त 2025/sns/- राष्ट्रीय आविष्कार अभियान कार्यक्रम अंतर्गत विकासखंड मोहला में स्कूली बच्चों के लिए क्विज प्रतियोगिता आयोजित किया गया। प्रतियोगिता विज्ञान एवं गणित विषय पर बच्चों की रुचि बढ़ाने तथा विषय अध्ययन को प्रोत्साहित करने के लिए आयोजित किया गया था। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता पूर्व माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालय स्तर पर आयोजित की […]


