जांजगीर-चांपा, 19 मार्च 2026/sns/- मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ रायपुर के निर्देशानुसार कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री जन्मेजय महोबे द्वारा जिले के राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों, प्रतिनिधियों की उपस्थिति में जिले के ईव्हीएम-व्हीव्हीपीएटी वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया गया। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि वर्तमान में जिले के वेयरहाउस में 1646 नग बैलेट यूनिट, 864 नग कन्ट्रोल यूनिट एवं 1375 नग व्हीव्हीपीएटी मशीन सुरक्षित रखी गई है। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने आयोग द्वारा निर्धारित मापदंड अनुरूप ईव्हीएम एवं व्हीव्हीपीएटी मशीनो के रख-रखाव करने हेतु संबंधित कर्मचारियों को निर्देशित किया एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान संयुक्त कलेक्टर श्रीमती स्निग्धा तिवारी, निर्वाचन पर्यवेक्षक श्री राकेश प्रधान, श्री अमित केंवट, श्री आशुतोष गोपाल, श्री जगमोहन पाटले, श्री राजकुमार ताम्रकार सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
संबंधित खबरें
जिला स्तरीय लॉ इन्फोर्समेंट कोटपा अधिनियम 2003 कार्यशाला सम्पन्न
कोरबा, 20 फरवरी 2026/sns/-राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत जिला स्तरीय लॉ इन्फोर्समेंट कोटपा अधिनियम 2003 विषयक कार्यशाला का आयोजन कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस.एन. केशरी के नेतृत्व में किया गया। कार्यशाला में विभिन्न विभागों के 40 प्रतिभागियों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया।कार्यक्रम में श्री विवेक त्रिपाठी, […]
नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र में 65 करोड़ 96 लाख रूपए से अधिक के कार्यों का वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने किया भूमिपूजन
जगदलपुर, 20 फरवरी 2026/sns/- जिले के नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत विकास कार्यों को नई गति देते हुए वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने सालेमेटा और घोटिया में आयोजित कार्यक्रमों के दौरान कुल लगभग 65 करोड़ 96 लाख रूपए से अधिक के विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया। इसमें सालेमेटा क्षेत्र के 6276.65 लाख रुपये और […]
सांसद श्री चिंतामणी महाराज ने किया विभागीय स्टॉलों का अवलोकन,
अंबिकापुर, 16 फरवरी 2026/sns/- मैनपाट महोत्सव के अवसर पर सांसद श्री चिंतामणी महाराज ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन कर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने अधिकारियों से योजनाओं के क्रियान्वयन और लाभार्थियों तक पहुंच के संबंध में चर्चा की तथा आमजन तक अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करने के […]


