कोरबा, 19 मार्च 2026/sns/-कार्यालय परियोजना अधिकारी, एकीकृत बाल विकास सेवा, परियोजना कोरबा(शहरी) के अंर्तगत नगर पालिका निगम कोरबा के वार्ड क्रमांक 02 के आंगनबाड़ी केद्र सर्वमंगलापारा एवं वार्ड क्रमांक 22 के आंगनबाड़ी केद्र आरामशीन में आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों हेतु योग्य महिला उम्मीदवारों से शर्तों के अधीन आवेदन पत्र 23 मार्च 2026 से 07 अपे्रल 2026 तक ऑनलाईन पोर्टल के माध्यम से आमंत्रित किया गया है। निर्धारित तिथि के पश्चात् आवेदन स्वीकार नहीं होगा। आवेदन करने हेतु नवीन पोर्टल https://aww.e-bharti.in/ मे पंजीयन कर आवेदन करना अनिवार्य होगा। पंजीयन प्रक्रिया की जानकारी हेतु उक्त पोर्टल में उपलब्ध उपयोगकर्ता मेनुअल की सहायता ली जा सकती है। ऑनलाईन आवेदन करने के पश्चात आवेदन के प्रिन्ट आउट सहित आवश्यक दस्तावेजों को संलग्न कर निर्धारित समय सीमा में परियोजना कार्यालय कोरबा(शहरी) में जमा करना अनिवार्य है।
संबंधित खबरें
मतदान का अधिकार संवैधानिक अधिकार के साथ एक संवैधानिक कर्तव्य : जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री विजय कुमार होता
राजनांदगांव, 26 जनवरी 2026/sns/- राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री विजय कुमार होता आज जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में शामिल हुए। कार्यक्रम में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री जितेन्द्र यादव विशेष रूप से उपस्थित थे।जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री विजय […]
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से केन्द्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री श्री सतीश चन्द्र दुबे ने की सौजन्य मुलाकात
रायपुर, 30 जून 2025/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में केन्द्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री श्री सतीश चन्द्र दुबे ने सौजन्य भेंट की। इस दौरान राज्य में कोयला खनन एवं उत्पादन से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श हुआ। बैठक में राज्य में कोयला उत्पादन, खनन कार्यों की प्रगति, श्रमिकों […]
मादक पदार्थो के निर्माण एवं बिक्री पर कड़ी निगरानी सहित यातायात नियमों के अनुपालन पर जोर
बलौदाबाजार,12 मार्च 2026/sns/-कलेक्टर कुलदीप शर्मा की अध्यक्षता में बुधवार को जिला स्तरीय सडक सुरक्षा एवं नार्को समन्वय समिति (एनसीओआरडी) की बैठक संयुक्त जिला कार्यालय के सभागार में संपन्न हुई। बैठक में मादक पदार्थो की खेती, निर्माण एवं बिक्री सहित सड़क दुर्घटना में कमी लाने यातायात नियमों क पालन व बलॉक स्पॉट पर संकेतक एवं अन्य […]

