छत्तीसगढ़

रायपुर साहित्य महोत्सव 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन

मुंगेली, 19 मार्च 2026/sns/- रायपुर साहित्य महोत्सव 2026 के अंतर्गत पुरखौती मुक्तांगन में आयोजित जिला स्तरीय कहानी लेखन एवं कविता लेखन प्रतियोगिता में जिले के प्रतिभागियों ने उल्लेखनीय प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता में चयनित जिले के 06 प्रतिभागियों को सम्मान स्वरूप चेक प्रदान किया गया। इन 06 सभी प्रतिभागियों को कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने जिला कलेक्टोरेट में चेक वितरित कर सम्मानित किया, इनमें नवीन कन्या महाविद्यालय मुंगेली की छात्रा आंचल खांडे एवं लक्ष्मी कुर्रे, शासकीय एस एन जी कॉलेज मुंगेली की छात्रा जमुना सिंह ठाकुर, जेपीएम कालेज मुंगेली की रंजीता साहू, राजीव गांधी शासकीय आर्ट एंड कॉमर्स कॉलेज की छात्रा पुष्पा पाटले और भारती जायसवाल शामिल हैं।
इस अवसर पर उन्होंने प्रतिभागियों की रचनात्मकता और साहित्यिक प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं युवाओं में लेखन कौशल को निखारने के साथ-साथ उनकी अभिव्यक्ति क्षमता को भी मजबूत बनाती हैं। कलेक्टर ने सभी प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आगे भी साहित्यिक गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान प्रतिभागियों में उत्साह का माहौल देखने को मिला और उन्होंने इस सम्मान के लिए आभार व्यक्त किया। इस दौरान संबंधित अधिकारी और प्रतिभागियों के परिजन मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *