छत्तीसगढ़

“मुख्यधारा की ओर कदम: बीजापुर में आत्म समर्पित नक्सलियों के लिए साक्षरता अभियान का 5वां बैच शुरू”

बीजापुर, 17 मार्च 2026/sns/-कलेक्टर श्री संबित मिश्रा के नेतृत्व में ‘उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम’ के अंतर्गत पुनर्वास केंद्र बीजापुर में आत्मसमर्पित नक्सलियों के लिए साक्षरता अभियान के पांचवें बैच का शुभारंभ किया गया। इस बैच में कुल 35 असाक्षर आत्मसमर्पित व्यक्तियों को साक्षर बनाने का लक्ष्य रखा गया है।
पुनर्वास केंद्र में रहकर ये शिक्षार्थी साक्षर बनते हुए अपने जीवन के नए आयामों की ओर अग्रसर होंगे। कार्यक्रम के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी श्री लखनलाल धनेलिया सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर सभी शिक्षार्थियों को अध्ययन के लिए पुस्तक, कॉपी एवं पेन वितरित किए गए। साथ ही यह जानकारी दी गई कि सभी परीक्षार्थी 22 मार्च को आयोजित होने वाली साक्षरता परीक्षा में शामिल होंगे।
जिला परियोजना अधिकारी ने स्थानीय बोली गोंड़ी में शिक्षार्थियों को शिक्षा के महत्व के बारे में समझाते हुए उन्हें नियमित अध्ययन के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का उद्देश्य आत्मसमर्पित नक्सलियों को शिक्षा के माध्यम से समाज की मुख्यधारा से जोड़ना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *