सारंगढ़ बिलाईगढ़, 17 मार्च 2026/sns/- सारंगढ़ शहर के विभिन्न वार्डों मे पीलिया के केस मिलने को ध्यान में रखते हुए और खाद्य पदार्थो की अशुद्धि की रोकथाम के लिए कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे के निर्देशन में तथा अभिहित अधिकारी भारत पटेल के मार्गदर्शन में मंगलवार को शहर के विभिन्न गुमटी, ठेलो एवं होटलों का निरीक्षण किया गया जिसमें खाद्य व्यापारियों को खाद्य सामग्री ढंक कर रखने, बासी खाद्य सामग्री न रखने तथा प्रतिष्ठानों में सफाई आदि रखने का निर्देश दिया गया। इसके साथ ही शहर में नगरपालिका द्वारा सप्लाई किये जाने वाले पेय पानी का केमिकल एवं माइक्रोबियल जांच हेतु सर्विलांस नमूना तथा इसके अलावा मार्केट के गन्ना जूस, आम जूस, गुपचुप ठेले आदि का निरीक्षण किया गया तथा गन्ना रस, पानी व बर्फ सिल्ली निर्माण करने वाले प्रतिष्ठान से बर्फ पानी का विधिक नमूना तथा नोटिस दिया गया इसके साथ मार्केट में गन्ना एवं आम जूस को विक्रय किए जाने वाले बर्फ सिल्लियों को साफ़ सुथरे पानी से बनाएं जाने तथा अखाद्य बर्फ जैसे मछलियों आदि को प्रिजर्व किए जाने वाले बर्फ सिल्ली को इंडिगो कार्मिन ब्रिलियंट ब्लू रंग के बर्फ सिल्ली का उपयोग करने हेतु निर्देशित किया गया। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी शांतनु भट्टाचार्य तथा वरुण पटेल उपस्थित थे।
संबंधित खबरें
अटल जी के विचारों से सशक्त छत्तीसगढ़ सुशासन की राह पर सतत अग्रसर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव सायमुख्यमंत्री ने रायगढ़ में 50 लाख रुपए की लागत से निर्मित अटल परिसर का किया वर्चुअल लोकार्पण पहले बजट से अटल परिसरों का संकल्प-वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी
रायगढ़, 26 दिसम्बर 2025/sns/- भारत रत्न, देश के पूर्व प्रधानमंत्री एवं छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने वर्चुअल माध्यम से प्रदेशभर में अटल शताब्दी वर्ष के अंतर्गत निर्मित 115 अटल परिसरों का लोकार्पण किया। इनमें रायगढ़ नगर पालिक निगम द्वारा सर्किट हाउस […]
होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा एवं अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों पर निःशुल्क पेयजल उपलब्ध कराए जाने पर जोर
रायपुर, 26 फरवरी 2026/sns/-मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देशन एवं कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन द्वारा “Water for All” अभियान के अंतर्गत जिले के समस्त होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा एवं अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों में नागरिकों को निःशुल्क शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराए जाने हेतु नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है। अभियान के […]
भारत की समृद्ध विरासत ही हमारी ताकत – राज्यपाल श्री डेका
रायपुर, 07 मार्च 2025/sns/-भारत की समृद्ध विरासत हमारी सबसे बड़ी ताकत है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से प्रारंभ हुआ ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ अभियान इसी एकता और सांस्कृतिक समृद्धि का सशक्त प्रतीक है। राज्यपाल श्री रमेन डेका ने लोकभवन में आज 5 राज्यों के स्थापना दिवस समारोह पर उक्त विचार व्यक्त किए। राज्यपाल ने […]

