अम्बिकापुर, 17 मार्च 2026/sns/- कलेक्टर श्री अजीत वसंत के निर्देशन तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी श्री पी एस मार्को के मार्गदर्शन में मंगलवार को शिशु संरक्षण माह कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महापौर श्रीमती मंजूषा भगत के द्वारा बच्चों को विटामिन ए एवं आयरन सिरप पिलाकर किया गया। शुभारंभ में एमआईसी सदस्य श्रीमती ममता तिवारी, पार्षद श्रीमती किरण साहू, सिविल सर्जन डॉ जे. के, रेलवानी, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ के पी विश्वकर्मा, जिला चिकित्सालय के स्टाफ नर्स, समस्त अधिकारी- कर्मचारी मितानिन उपस्थित रहे। बता दें शिशु संरक्षण माह कार्यक्रम 17 मार्च से 21 अप्रैल तक चलेगा। इस कार्यक्रम में 09 माह से वर्ष 05 के बच्चों को विटामिन ए की सिरप 06 माह के अंतराल में व 06 माह से 09 वर्ष के बच्चों को आयरन की सिरप सप्ताह में दो बार पिलाया जाएगा।
संबंधित खबरें
गुणवत्ता और मानक ही आत्मनिर्भर भारत की पहचान — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
गुणवत्ता और मानक ही आत्मनिर्भर भारत की पहचान — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय विश्व मानक दिवस पर मुख्यमंत्री ने दिलाई गुणवत्ता शपथ, कहा — हर क्षेत्र में पारदर्शिता, उपभोक्ता अधिकार और नवाचार सर्वोपरि विश्व मानक दिवस के अवसर पर आयोजित मानक महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री रायपुर, 14 अक्टूबर 2025/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय […]
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में ग्रामीण बुनियादी ढांचे को मिल रही मजबूती उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा
कवर्धा, 10 दिसंबर 2025/sns/- उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के सतत और दृढ़ प्रयासों का परिणाम है कि कबीरधाम जिला आज शहर से लेकर गाँव तक चौमुखी विकास कर रहा है। इसी कड़ी में उन्होंने आज प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत ग्राम कोको में 2 करोड़ 97 लाख रुपए की लागत से 4.30 किमी लंबे […]
जवानों की भुजाओं की ताकत से बस्तर लाल आतंक से होगा मुक्त उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा
रायपुर, 1 अक्टूबर 2025/sns/- छत्तीसगढ़ पुलिस के द्वारा 31 अक्टूबर को लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150 वीं जयंती पर छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के 4 थीं वाहिनी में आयोजित राष्ट्रीय एकता दिवस परेड समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री श्री विजय शर्मा शामिल हुए। इस अवसर पर गृहमंत्री श्री […]

