अम्बिकापुर, 17 मार्च 2026/sns/- कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अजीत वसंत ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में ईवीएम स्ट्रांग रूम का त्रैमासिक निरीक्षण किया। इस दौरान ईवीएम वेयर हाउस की सील खोलकर कक्ष का अवलोकन किया गया तथा आवश्यक सुरक्षा उपायों की समीक्षा की गई। निरीक्षण के पश्चात राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में कक्ष को पुनः सील किया गया। इस दौरान उपजिला निर्वाचन अधिकारी श्री रामराज सिंह, निर्वाचन शाखा के कर्मचारी सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद थे।
संबंधित खबरें
सरगुजा संभागायुक्त 13 अगस्त को करेंगे वाड्रफनगर का दौरा
अम्बिकापुर, 11 अगस्त 2025/sns/- सरगुजा संभागायुक्त श्री नरेन्द्र कुमार दुग्गा 13 अगस्त 2025 को संभागीय भ्रमण पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे प्रातः 10ः30 बजे अंबिकापुर से वाड्रफनगर के लिए प्रस्थान करेंगे और राजस्व एवं वन क्षेत्र का निरीक्षण करेंगे। भ्रमण के दौरान कमिश्नर दुग्गा वाड्रफनगर तहसील अंतर्गत आरक्षित वन क्षेत्र, संरक्षित वन क्षेत्र, […]
आबकारी विभाग द्वारा दबिश देकर 5.40 लीटर देशी मदिरा प्लेन जब्त
मुंगेली, 02 अगस्त 2025/sns/- जिले में अवैध शराब के विरूद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब के खिलाफ मुंगेली विकासखण्ड के ग्राम जरहागॉव में दबिश देकर 5.40 लीटर देशी मदिरा प्लेन जब्त किया गया। जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि आरोपी […]
सुशासन तिहार और ‘नियद नेल्लानार’ योजना के तहत मिलेगा पीएम उज्ज्वला योजना का लाभ
प्रस्तुतसुकमा, 15 अक्टूबर 2025/sns/-भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत देशभर में 25 लाख नए एलपीजी कनेक्शन स्वीकृत किए गए हैं। इसी क्रम में सुकमा जिले में सुशासन तिहार और ‘नियद नेल्लानार’ योजना के तहत पात्र हितग्राहियों को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा। इस निर्णय से जिले की हितग्राहियों के जीवन […]

