छत्तीसगढ़

आबकारी विभाग द्वारा दबिश देकर 5.40 लीटर देशी मदिरा प्लेन जब्त

मुंगेली, 02 अगस्त 2025/sns/- जिले में अवैध शराब के विरूद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब के खिलाफ मुंगेली विकासखण्ड के ग्राम जरहागॉव में दबिश देकर 5.40 लीटर देशी मदिरा प्लेन जब्त किया गया। जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि आरोपी अभय यादव के विरूद्ध आबकारी अधिनियम की धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई में आबकारी मुंगेली के प्रभारी श्री जयसिंह मरकाम सहित स्टॉफ के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *