छत्तीसगढ़

जिले के दूरस्थ क्षेत्रों से आए लोगों ने जनदर्शन में बताई अपनी समस्याएं जनदर्शन में आज कुल 70 आवेदन हुए प्राप्त

जांजगीर-चांपा, 9 फरवरी 2026/sns/- कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में अपर कलेक्टर श्री ज्ञानेंद्र सिंह ठाकुर ने जनदर्शन कार्यक्रम के माध्यम से जिले के दूरस्थ क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याएँ एवं मांगों को सुना। उन्होंने प्राप्त आवेदनों का संबंधित अधिकारियों को प्रकरणों का समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। आज जनदर्शन में कुल 70 आवेदन प्राप्त हुए है। जनदर्शन में आज तहसील बम्हनीडीह अंतर्गत ग्राम पंचायत देवरहा निवासी श्रीमती सुनीता कुमारी द्वारा अंत्योदय कार्ड बनवाने, ग्राम पंचायत खोखरा निवासी श्री संतोष कुमार राठौर द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभ दिलाने, ग्राम कोसमंदा निवासी श्री शिव कुमार यादव प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ दिलवाने सहित अन्य आवेदकों द्वारा विभिन्न विषयों पर आवेदन प्रस्तुत किये गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *