रायपुर, 17 मार्च 2026/sns/- छत्तीसगढ़ डायोसिस बोर्ड ऑफ एजुकेशन चर्च ऑफ नॉर्थ इंडिया, रायपुर का चुनाव कराने के लिए कार्यालय रजिस्ट्रार, फर्म्स एवं संस्थाएं छत्तीसगढ़ के द्वारा जिला कलेक्टर रायपुर को संस्था का कार्यकारिणी का चुनाव तथा चुनाव अवधि तक संस्था के संचालन के लिए प्रशासक की नियुक्ति के लिए अधिकृत किया है। इस कार्य के लिए कलेक्टर रायपुर ने डिप्टी कलेक्टर श्रीमती तुलसी राठौर को कलेक्टर प्रतिनिधि के रूप में प्रशासक नियुक्त किया है। प्रशासक द्वारा कार्यकारिणी चुनाव 30 दिन के भीतर सम्पन्न कराया जाना है। इसके लिए 20 मार्च तक दावा आपत्ति प्रस्तुत किया जाना है। 23 मार्च से 25 मार्च 2026 तक दावा आपत्ति निराकरण एवं 27 मार्च 2026 को चुनाव सम्पन्न किया जावेगा। दावा आपत्ति शपथ पत्र के साथ प्रस्तुत किया जाना है। छत्तीसगढ़ डायोसिस बोर्ड ऑफ एजुकेशन चर्च ऑफ नॉर्थ इंडिया, रायपुर के कार्यकारिणी सदस्यों के चुनाव उनके बायलॉज के आधार पर कराया जाना है। अतः उक्त के संबंध में किसी प्रकार की आपत्ति हो तो कार्यालय कलेक्टर, (अधीक्षक कक्ष क्रमांक 05) रायपुर में 20 मार्च 2026 शाम 05 बजे तक दावा/आपत्ति आमंत्रित है।
संबंधित खबरें
मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एस आई आर) की प्रक्रिया जारी
सुकमा, 19 नवंबर 2025/sns/- जिले में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्य किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के तहत जिले के सभी मतदान केंद्रों पर तैनात बूथ लेवल अधिकारी (BLO) घर-घर जाकर गणना प्रपत्र (एन्यूमरेशन फॉर्म) का वितरण तथा जानकारी संकलन कर रहे हैं। यह प्रक्रिया 4 […]
कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने किया नवजीवन नशा मुक्ति केंद्र के नये भवन का शुभारंभ
सारंगढ़–बिलाईगढ़, 23 जनवरी 2026/sns/- कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने सारंगढ़ में फीता काट कर नवजीवन नशा मुक्ति केंद्र का शुभारंभ किया गया। भारत सरकार की योजना नशा मुक्त भारत अभियान अंतर्गत नशे से पीड़ित व्यक्तियों के उपचार एवं पुनर्वास के लिए जिले में 15 सीटर नशा मुक्ति केंद्र के संचालन का दायित्व विभाग से जुड़े […]
जिला स्तरीय राज्योत्सव का समापन रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ विधायक श्री कोर्सेवाड़ा और खादी एवं ग्रोमोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष श्री पांडे हुए शामिल
दुर्ग, 05 नवंबर 2025/sns/- जिला स्तरीय राज्योत्सव के समापन समारोह में प्रदेश के अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विधायक श्री डोमनलाल कोर्सेवाड़ा बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता छ.ग. खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष श्री राकेश पाण्डेय ने की।समारोह को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्री डोमन कोर्सेवाड़ा ने राज्योत्सव के […]

