सुकमा, 16 मार्च 2026/sns/- जिला प्रशासन की जनकल्याणकारी सोच और दूरदर्शी पहल का एक उत्कृष्ट उदाहरण कोंटा विकासखंड के दूरस्थ ग्राम निलावाया में देखने को मिला, जहां पशुधन विकास विभाग द्वारा 26 यूनिट कुक्कुट (बटेर) चूजों का सफलतापूर्वक वितरण किया गया। यह पहल न केवल ग्रामीणों के लिए आय के नए अवसर सृजित करेगी, बल्कि उनके आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।
कलेक्टर श्री अमित कुमार के कुशल निर्देशन और मार्गदर्शन में तथा पशुपालन विभाग के उपसंचालक डॉ. संदीप इंदुरकर के सक्रिय प्रयासों से यह योजना धरातल पर सफलतापूर्वक क्रियान्वित की गई। प्रशासन की यह पहल स्पष्ट करती है कि शासन की योजनाएं अब दूरस्थ और आदिवासी क्षेत्रों तक भी प्रभावी रूप से पहुंच रही हैं।
बटेर पालन एक ऐसा व्यवसाय है जिसमें कम लागत में अधिक लाभ की संभावना होती है। इसके माध्यम से ग्रामीण परिवारों को आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिलेगा और उनके जीवन स्तर में सकारात्मक परिवर्तन आएगा। जिला प्रशासन द्वारा नियद क्षेत्रों में हितग्राही मूलक योजनाओं के माध्यम से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि ग्रामीणों को अधिक से अधिक लाभ मिल सके और उनका सामाजिक-आर्थिक विकास सुनिश्चित हो सके।

