राजनांदगांव, 14 मार्च 2026/sns/-कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार जिले में शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा और अतिक्रमण करने वालों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में एसडीएम राजनांदगांव श्री गौतम पाटिल के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम द्वारा ग्राम मनगटा एवं झुराडबरी में अवैध कब्जा एवं अतिक्रमण पर कार्रवाई की गई। ग्राम मनगटा के वन चेतना केन्द्र में शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा और अतिक्रमण कर बनाए गए रिसॉर्ट पर बुलडोजर चलाकर हटाया गया। इसी तरह ग्राम झुराडबरी में शासकीय भूमि पर अतिक्रमण कर बनाए गए कच्चा रास्ता व प्रवेश द्वार, शौचालय व नाली निर्माण को हटाया गया। इसके साथ ही अतिक्रमण करने वाले ग्राम झुराडबरी निवासी प्रमोद चौधरी, राघवेन्द्र सिंह एवं हेमंत सिंग पर अर्थदण्ड लगाया गया। इस दौरान अवैध कब्जा और अतिक्रमण करने वालों को भविष्य में शासकीय भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण या अवैध कब्जा कर निर्माण नहीं करने की हिदायत दी गई। जिले में शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा और अतिक्रमण करने वालों के विरूद्ध आगे भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
संबंधित खबरें
किसानों के वास्तविक उपज का सही दाम मिलने से खेती-किसानी की ओर बढ़ा रूझान
राजनांदगांव, 21 नवम्बर 2025/sns/- जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 अंतर्गत धान खरीदी का कार्य सुचारू रूप से चल रहा है। जिले के 96 धान उपार्जन केन्द्रों में समर्थन मूल्य एवं कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत धान खरीदी का कार्य तेज गति से जारी है। किसानों की सुविधा के लिए खरीदी केन्द्रों में पर्याप्त मूलभूत […]
तीन लाख से अधिक राशन कार्ड धारकों क़ो मिला एकमुश्त चावल
बलौदाबाजार, 26 जून 2025/sns/- राज्य शासन के निर्देशानुसार सार्वजानिक वितरण प्रणाली अंतर्गत विभिन्न योजनाओं के तहत जिले के राशन कार्ड धारकों क़ो तीन माह का एकमुश्त चावल दिया जा रहा है। जिले के कुल 376111 राशन कार्ड धारियों में से अब तक 3 लाख कार्डधारियों क़ो माह जून, जुलाई और अगस्त का चावल एकमुश्त वितरण […]
आबकारी सचिव आर शंगीता ने की आबकारी विभाग के कार्यों की समीक्षा
सारंगढ़ बिलाईगढ़, 5 सितम्बर 2025/sns/- वाणिज्यिक कर (आबकारी) विभाग और सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले की प्रभारी सचिव आर शंगीता ने सारंगढ़ के कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आबकारी विभाग के कार्यों की समीक्षा की। आबकारी सचिव आर शंगीता ने कहा कि आबकारी विभाग की पहली प्राथमिकता अवैध कच्ची और विषैली शराब की रोकथाम और विषैले शराब से नागरिकों […]


