राजनांदगांव, 22फरवरी 2026/sns/-मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरतन ने आज स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की वर्चुअल बैठक लेकर राष्ट्रीय कार्यक्रमों की समीक्षा की। इस दौरान सभी खण्ड चिकित्सा अधिकारी, बीपीएम, बीईटीओ, विकासखण्ड डाटा मैनेजर एवं कनिष्ठ सचिवीय सहायक, समस्त राष्ट्रीय कार्यक्रमों के जिला सलाहकार शामिल हुए। सीएमएचओ ने सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में प्रत्येक बुधवार योग शिविर लगाकर स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने कहा। उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं को प्रति दिवस दूरभाष के माध्यम से स्वास्थ्य की जानकारी लेने एवं आवश्यक दवाई उपलब्ध कराने तथा नि:शुल्क सोनोग्राफी कराने के निर्देश दिए। उन्होंने संस्थागत प्रसव बढ़ाने, फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम अंतर्गत मास ड्रग एडमिनेस्ट्रेशन अभियान, आधार बेस उपस्थिति, आभा आईडी बनाने, टीबी उन्मूलन कार्यक्रम, टीकाकरण सहित अन्य राष्ट्रीय कार्यक्रमों की समीक्षा की।
संबंधित खबरें
सरगुजा जिले में सड़कों के सुधार कार्य में तेजी – 195 किमी लंबाई में बी.टी. पैच रिपेयर कार्य प्रगति पर
अम्बिकापुर, 07 नवम्बर 2025/sns/- सरगुजा जिले में लोक निर्माण विभाग (भवन एवं सड़क) संभाग अम्बिकापुर द्वारा जिले के विभिन्न मार्गों पर बी.टी. पैच रिपेयर कार्य तीव्र गति से प्रारंभ कर दिया गया है। विभाग द्वारा सड़कों के मरम्मत एवं सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कुल 30 मार्गों की मरम्मत हेतु 195.00 किलोमीटर लंबाई […]
जन सामान्य को शासकीय योजनाओं से लाभान्वित करें प्रभारी सचिव श्रीमती कंगाले
रायपुर, 5 जुलाई 2025/sns/- खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की सचिव एवं बलरामपुर-रामानुजगंज जिले की प्रभारी सचिव श्रीमती रीना बाबा साहेब कंगाले की अध्यक्षता में आज संयुक्त जिला कार्यालय भवन परिसर में विभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रभारी सचिव श्रीमती कंगाले ने विभिन्न विभागों की योजनाओं की प्रगति […]
बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान अंतर्गत नगरीय निकाय बीजापुर को बाल विवाह मुक्त होने की घोषणा’’
’’ बीजापुर, 01 दिसंबर 2025/sns/-बाल विवाह की पूर्णतः रोकथाम हेतु बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़़ अभियान की माननीय मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन द्वारा 10 मार्च 2024 को शुरूआत की गई है, छ.ग. शासन द्वारा वर्ष 2025-26 से वर्ष 2028-29 तक बाल विवाह मुक्त छ.ग. बनाने हेतु लक्ष्य निर्धारित कर वित्तीय वर्ष 2025-26 में जिले के 40 प्रतिशत ग्राम […]


