सारंगढ़ बिलाईगढ़, 23 फरवरी 2026/sns/- सेना भर्ती कार्यालय जबलपुर द्वारा सेना में महिला सेना पुलिस पद के लिए भर्ती का आयोजन 23 फरवरी 2026 को पुलिस ग्राउन्ड झिंझारी कटनी मध्यप्रदेश में किया गया है, जिसमें सेना भर्ती कार्यालय रायपुर छत्तीसगढ़ अंतर्गत आने वाले सभी 33 जिलों की ऑनलाईन सामान्य प्रवेश परीक्षा (सीईई) में सफल हुए महिला उम्मीदवार भी हिस्सा लेंगी। ऑनलाईन परीक्षा में उत्तीर्ण महिला उम्मीदवार ही शारीरिक दक्षता और अन्य भर्ती प्रक्रियाओं में भाग लें सकेंगे। शारीरिक दक्षता, दस्तावेज सत्यापन में सफल महिला उम्मीदवारों की 24 फरवरी 2026 को सेना अस्पताल जबलपुर में चिकित्सा जांच की जाएगी। रैली में भाग लेने वाली योग्य महिला उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र उनके ई-मेल पर भेजा गया है। साथ ही प्रवेश पत्र वेबसाईट ज्वाइन इंडियन आर्मी डॉट एनआईसी डॉट इन (www.joinindianarmy.nic.in) पर उपलब्ध है और ईमेल पर भेजा गया है। भर्ती में हिस्सा लेने के लिए प्रवेश पत्र एवं रैली अधिसूचना के अनुसार सभी आवश्यक दस्तावेज के साथ साथ आधार कार्ड से लिंक मोबाईल भी लेकर आना अनिवार्य है।
संबंधित खबरें
गंगालूर में राजमिस्त्री प्रशिक्षण हेतु उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित
बीजापुर, 29 सितंबर 2025/sns/- कलेक्टर श्री सबित मिश्रा के मार्गदर्शन एवं जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नम्रता चौबे के निर्देशन में विकासखंड बीजापुर के ग्राम पंचायत गंगालूर में राजमिस्त्री प्रशिक्षण के लिए 30 प्रतिभागियों के बैच की शुरुआत की जा रही ह इस प्रशिक्षण के लिए पूर्व में उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, […]
मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान का बारहवां चरण 25 जून 2025 से 24 जुलाई 2025 तक चलाया जाएगा
बीजापुर, 24 जून 2025/sns/ – मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ० बी०आर० पुजारी के द्वारा बताया गया कि राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान बारहवां चरण 25 जून 2025 से 24 जुलाई 2025 तक चलाया जाएगा। यह राज्य व्यापी स्वास्थ्य अभियान, जनभागीदारी, सतत निगरानी और सामुदायिक जागरुकता के माध्यम से […]
राष्ट्रीय बालिका दिवस पर शंकराचार्य भवन में हुआ कार्यक्रम
बालिकाओं के सशक्तिकरण पर दिया गया जोर महासमुंद, 25 जनवरी 2026/sns/- महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर स्थानीय शंकराचार्य भवन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महासमुंद विधायक श्री योगेश्वर राजू सिन्हा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक श्री सिन्हा द्वारा मां […]


