सारंगढ़ बिलाईगढ़, 23 फरवरी 2026/sns/- भारतीय थल सेना द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के अविवाहित उम्मीदवारों के लिए अग्निवीर सैनिक के विभिन्न पदों पर भर्ती हेतु ऑनलाईन पंजीयन व आवेदन आमंत्रित की गई है। भर्ती के लिए इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवार 1 अप्रैल 2026 तक थलसेना के वेबसाईट ज्वाइन इंडियन आर्मी डॉट एनआईसी डॉट इन (www.joinindianarmy.nic.in) के माध्यम से ऑनलाईन पंजीयन व आवेदन प्रस्तुत कर सकते है। अग्निवीर सैनिक भर्ती अंतर्गत जनरल ड्यूटी तकनीकी, ऑफिस असिस्टेंट, ट्रेडमैन, महिला सैन्य पुलिस एवं नियमित कैडर भर्ती, धर्म गुरू, नर्सिंग सहयोगी तथा हवलदार एसएसी के पदों भर्ती की जाएगी। जिसके लिए ऑनलाईन परीक्षा का आयोजन जून 2026 में संभावित है। भर्ती के लिए उम्मीदवार की आयु साढ़े 17 वर्ष से 21 वर्ष तथा शैक्षणिक योग्यता किसी भी मान्यता प्राप्त केन्द्रीय व राज्यकीय शिक्षा बोर्ड व संस्था से कक्षा 8वीं, 10वीं या 12वीं, आटीआई, इंजीनियरिंग डिप्लोमा उत्तीर्ण होना चाहिए। उम्मीदवार की ऊंचाई, वजन, सीना विभिन्न पदों हेत अलग-अलग है। अग्निवीर ऑफिस असिस्टेंट हेतु ऑनलाईन परीक्षा के समय टाईपिंग टेस्ट भी देना होगा। उम्मीदवार को चयन हेतु कम्प्यूटर आधारित ऑनलाईन लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा एवं चिकित्सा परीक्षा उत्तीर्ण करना होगा। भर्ती की विस्तृत जानकारी थल सेना के वेबसाईट सेना भर्ती कार्यालय शहीद वीर नारायण क्रिकेट स्टेडियम के पास नवा रायपुर के दूरभाष क्रमांक 0771-2965212, 2965214 तथा कार्यालय जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र के अधिकारी रामजीत राम से मोबाइल नंबर 9424184279 से प्राप्त कर सकते हैं ।
संबंधित खबरें
प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन 27 नवम्बर को जिला कार्यालय के रोजगार शाखा में
बीजापुर, 26 नवम्बर 2025/sns/ – निजी क्षेत्र के संस्थानों में रोजगार प्राप्त करने के इच्छुक समस्त 18 वर्ष से अधिक उम्र के आवेदकों को सूचित किया जाता है कि प्लेसमेंट कैम्प के माध्यम से अर्हताधारी आवेदकों का चयन कर कुल 14 पदों पर भर्ती किया जाना है। जिसमें सिविल इंजीनियर, राज मिस्त्री सहित वेल्डर पद […]
कलेक्टर ने भटगांव के बालक एवं बालिका छात्रावास का आकस्मिक निरीक्षण किया कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने बच्चों से पढ़ाई स्वास्थ्य और छात्रावास की सुविधा के संबंध में बच्चों से चर्चा कियाप्री मैट्रिक कन्या छात्रावास में पानी की समस्या बताए जाने पर सीएमओ को तत्काल पानी व्यवस्था करने के निर्देश दिए
सारगढ़ बिलाईगढ़, 15 सितंबर 2025/sns/- कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे शनिवार की शाम को भटगांव के दौरे पर रहे, जहां प्री मैट्रिक आदिवासी कन्या छात्रावास और बालक छात्रावास का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने प्रत्येक छात्राओं से क्रमवार परिचय प्राप्त कर क्या बनना चाहते हो, स्वास्थ्य परीक्षण, पढ़ाई, छात्रावास में खाने की व्यवस्था कैसी है, लाइट, पंखा, […]
किसान नेतराम ने धान खरीदी केन्द्र मनकी में बेचा 60 क्विंटल धान
राजनांदगांव, 21 नवम्बर 2025/sns/- शासन द्वारा किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से समर्थन मूल्य एवं कृषक उन्नति योजना के तहत 3100 रूपए प्रति क्विंटल की दर से प्रति एकड़ 21 क्ंिवटल धान खरीदी की जा रही है। इसी कड़ी में राजनांदगांव विकासखंड के धान उपार्जन केन्द्र मनकी में किसानों की वास्तविक […]

