बीजापुर, 24 जून 2025/sns/ – मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ० बी०आर० पुजारी के द्वारा बताया गया कि राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान बारहवां चरण 25 जून 2025 से 24 जुलाई 2025 तक चलाया जाएगा। यह राज्य व्यापी स्वास्थ्य अभियान, जनभागीदारी, सतत निगरानी और सामुदायिक जागरुकता के माध्यम से मलेरिया उन्नमुलन के दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। अभियान के तहत जिले के कुल लक्षित जनसंख्या 2,93,045 का मलेरिया जांच एवं उपचार किया जाना है। इस अभियान का मुख्य उदेश्य मलेरिया की जांच एवं उपचार हेतु घर घर जा कर सुविधा प्रदान करना। मच्छरों के प्रजनन स्थानों की सफाई एवं नष्टीकरण। जन जागरुकता के माध्यम से आमजन के व्यवहार में बदलाव लाना। अन्तर विभागीय समन्वय बनाकर प्रभावी ढंग से अभियान को सफल बनाने आमजन से अपिल है कि अपना बहुमूल्य समय देकर इस अभियान को सफल बनाने
में सहयोग प्रदान करें।
