राजनांदगांव, 14 फरवरी 2026/sns/-महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा मिशन वात्सल्य योजना के प्रावधानों के तहत जिले में संचालित अशासकीय बाल देखरेख संस्था बालगृह (बालिका) एवं विशेषीकृत दत्तक ग्रहण अभिकरण को शासकीय रूप से संचालित करने के लिए विभिन्न 15 संविदा पदों पर भर्ती हेतु प्राप्त आवेदनों का परीक्षण कर पात्र-अपात्र आवेदकों की सूची जारी की गई है। जारी पात्र-अपात्र सूची के संबंध में 23 फरवरी 2026 शाम 5.30 बजे तक कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग राजनांदगांव में पंजीकृत डाक, स्पीड पोस्ट, कोरियर के माध्यम से दावा आपत्ति प्रस्तुत कर सकते है। दावा आपत्ति कार्यालय में सीधे स्वीकार नहीं की जाएगी। निर्धारित तिथि उपरांत प्राप्त दावा आपत्ति पर कोई विचार नहीं किया जाएगा। पात्र-अपात्र सूची का अवलोकन राजनांदगांव जिले की वेबसाईट एवं कार्यालय जिला बाल संरक्षण इकाई महिला एवं बाल विकास विभाग संयुक्त जिला कार्यालय प्रथम तल कक्ष क्रमांक 11 राजनांदगांव के सूचना पटल पर किया जा सकता है।
संबंधित खबरें
निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण के लिए बूथ लेवल अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण
कवर्धा, 31 अक्टूबर 2025/sns/- भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया 07 फरवरी 2026 तक पूर्ण की जाएगी। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री गोपाल वर्मा के निर्देशानुसार आज बूथ लेबल अधिकारियों का प्रशिक्षण जिला कार्यालय कबीरधाम के सभा कक्ष में आयोजित की गई […]
जीवन दायिनी हसदेव के संरक्षण हेतु सामूहिक संकल्प0 आश्विन पूर्णिमा पर होगा संकल्प सभा एवं हसदेव आरती का आयोजन
कोरबा, 06 अक्टूबर 2025/sns/- जिले की जीवनदायिनी हसदेव नदी के संरक्षण, स्वच्छता एवं तट सौंदर्यीकरण को लेकर निरंतर कार्य कर रही नमामि हसदेव सेवा समिति द्वारा आगामी 7 अक्टूबर 2025, मंगलवार को आश्विन पूर्णिमा के पावन अवसर पर संकल्प सभा एवं हसदेव आरती का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम कोरबा स्थित माँ […]
स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेंद्र यादव ने वार्ड क्रमांक 44 में विभिन्न विकास कार्यों का किया भूमिपूजन
दुर्ग, 25 जनवरी 2026/sns/- दुर्ग नगर निगम क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 44 में आज विभिन्न विकास कार्यों के भूमिपूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेंद्र यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने वार्ड में प्रस्तावित सड़क निर्माण एवं सामुदायिक भवन सहित अन्य कार्यों का विधिवत भूमिपूजन किया। यह […]


