छत्तीसगढ़

होली पर्व से पहले समर्थन मूल्य पर धान बेचने वाले किसानों को अंतर की राशि एकमुश्त भुगतान होने की खबर मिलने पर जिले के किसानों में हर्ष व्याप्त


राजनांदगांव, 14 फरवरी 2026/sns/-मंत्रिपरिषद ने राज्य में समर्थन मूल्य पर धान बेचने वाले किसानों को 3100 रूपए प्रति क्विंटल के मान से अंतर की राशि होली पर्व से पहले एकमुश्त भुगतान किए जाने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। किसानों ने यह खुशखबरी मिलने पर हर्ष व्यक्त किया। राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम भंवरमरा के किसान श्री रामावतार सिन्हा ने कहा कि मंत्रिपरिषद की बैठक में होली के पहले किसानों को 3100 रूपए प्रति क्विंटल के मान से अंतर की राशि का एकमुश्त भुगतान किया जाएगा। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को धन्यवाद ज्ञापित किया। ग्राम मुसराकला के किसान श्री कंवल निर्मलकर ने कहा कि उन्होंने इस वर्ष 28 क्विंटल धान की बिक्री की है। सरकार ने धान खरीदी केन्द्रों में अच्छी व्यवस्था की थी, ताकि किसानों को कोई असुविधा नहीं हो। उन्होंने बताया कि धान बिक्री की राशि धाते में समय पर प्राप्त हो गई है, इसके लिए प्रदेश के मुखिया श्री विष्णु देव साय को आधार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि हम सभी किसान होली पर्व के पहले अंतर की राशि मिलने से होली का त्यौहार अच्छे से मना पाएंगे। होली त्यौहार पर हम किसानों के चहरे पर खुशी एवं रौनक आयेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *