जगदलपुर, 13 नवंबर 2025/sns/- लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के प्रमुख अभियंता श्री ओंकेश चंद्रवंशी ने गुरुवार को बस्तर जिले के ग्राम पूर्वी टेमरा एवं नारायणपाल में जल जीवन मिशन के कार्यो का निरीक्षण किया और कार्यो में तकनीकी मापदंडों एवं गुणवत्ता के मानकों का परिपालन कर योजनाओं को शीघ्र पूर्ण किए जाने के निर्देश दिए। साथ ही इन योजनाओं के द्वारा तत्काल जलापूर्ति शुरू करने कहा। उन्होंने इस दौरान ग्रामीणों से भी चर्चा कर हर घर जल प्रदाय के लिए नल कनेक्शन देने के बारे में पूछा। इस मौके पर अतिरिक्त मिशन संचालक श्री एसएन पांडे, मुख्य अभियंता श्री जीएल लखेरा, अधीक्षण अभियंता श्री कैलाश मांडरिया तथा विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे ।
संबंधित खबरें
डीएमएफ मद से लैलूंगा क्षेत्र में रागी की खेती को दिया जा रहा बढ़ावा कलेक्टर ने किया निरीक्षण
रायगढ़, 16 मार्च 2026/sns/- जिले में मोटे अनाज की खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से लैलूंगा विकासखंड में डीएमएफ के सहयोग से रागी की खेती को प्रोत्साहित किया जा रहा है। कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने विकासखंड लैलूंगा के सलखिया स्थित गुरुकुल आश्रम का भ्रमण कर वहां संचालित रागी की खेती का निरीक्षण किया। […]
राज्यपाल ने पूर्व प्रधानमंत्री श्री वाजपेयी और पंडित मदनमोहन मालवीय के जन्मदिन के अवसर पर उन्हें नमन किया
राज्यपाल ने पूर्व प्रधानमंत्री श्री वाजपेयी और पंडित मदनमोहन मालवीय के जन्मदिन के अवसर पर उन्हें नमन किया
सड़क दुर्घटना में मृतक के परिजन को आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत
बीजापुर, 26 सितम्बर 2025/sns/ – छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय महानदी भवन नया रायपुर आदेश में निहित प्रावधानों के अंतर्गत वाहन दुर्घटना में वीरू साहू का मृत्यु होने के फलस्वरूप मृतक के पिता आवेदक श्री लक्ष्मण साहू को छत्तीसगढ़ शासन के नियमानुसार 25 हजार रूपए आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत किया गया है।

