छत्तीसगढ़

मितानिनों का समाज में सेवा समर्पण कार्य अतुलनीय एवं सराहनीय – अध्यक्ष जिला पंचायत

राजनांदगांव, 14 फरवरी 2026/sns/-स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण समिति मितानिन कार्यक्रम के अंतर्गत विकासखंड स्तरीय स्वस्थ पंचायत सम्मेलन का आयोजन ग्राम सिंघोला के स्टेडियम में किया गया। कार्यक्रम में अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती किरण वैष्णव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता सदस्य जिला पंचायत श्रीमती देव कुमार साहू ने किया। विशिष्ट अतिथि के रूप अध्यक्ष जनपद पंचायत श्रीमती प्रतिमा चंद्राकर शामिल हुई। उत्कृष्ट कार्य करने वाली मितानिनों एवं हेल्प डेस्क सहायिका को सम्मानित किया गया।
अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती किरण वैष्णव ने कहा कि मितानिनों का कार्य समाज में सेवा, समर्पण अतुलनीय एवं सराहनीय है, जो स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं की जानकारी अंतिम व्यक्ति तक देती है। इस अवसर पर मितानिन कार्यक्रम के सहायक जिला नोडल अधिकारी श्री अनिल श्रीवास्तव ने बताया कि जिले में शिशु एवं मातृ-मृत्यु दर में कमी लाने के लिए कुपोषण मुक्त ग्राम पंचायत की दिशा में कार्य करने का निर्देश मितानिनों को दिया गया है, हाई रिस्क गर्भवती माता की जांच निर्धारित समय पर करने हेतु उनका पंजीयन शत प्रतिशत अनिवार्य रूप से करने के लिए कहा गया है। उन्होंने कहा कि पालक चौपाल कार्यक्रम के माध्यम से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सक्रिय महिला, किशोरी बालिका एवं मातृशक्ति एवं महिला जनप्रतिनिधि के माध्यम से कुपोषण मुक्त ग्राम पंचायत बनाने के लिए कार्य किया जा रहा है। किसी भी गर्भवती माता एवं शिशु की मृत्यु ना हो इस दिशा में सभी को प्राथमिकता के साथ सहभागी होकर जीवंत संपर्क कर कार्य करने के लिए जानकारी दी गई।
ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण समिति का सशक्तिकरण करना एवं जिले के स्वास्थ्य कार्यक्रमों में प्रगति लाकर शिशु एवं मातृ मृत्यु दर को कम करना तथा कुपोषण मुक्त ग्राम पंचायत निर्माण करने एवं संवाद जनप्रतिनिधियों के माध्यम से किया गया। कार्यक्रम में विकासखंड से सभी ग्रामों का प्रतिनिधित्व, लगभग 1400 समिति के सदस्य एवं मितानिनों ने भाग लिया। इस अवसर पर कुपोषण मुक्त हुए ग्राम पंचायत बासुला, बीरेझर, धर्मापुर की मितानिनों को शाल-श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जनपद सदस्य श्रीमती राधाबाई यादव, श्रीमती मनीषा साहू, श्री रमाकांत साहू, श्रीमती यशोदा साहू, श्रीमती ललित, श्रीमती गौरी, सरपंच श्री मुकेश साहू, श्रीमती खुशबू राकेश साहू, श्री ललित साहू, वेदना देशमुख, इतवारी साहू, मनोज देवांगन, सुमन साहू, वीरेंद्र साहू उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *