राजनांदगांव, 14 फरवरी 2026/sns/-कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार जिले में खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन, भण्डारण के प्रभावी नियंत्रण के लिए खनिज विभाग द्वारा आकस्मिक निरीक्षण किया गया। खनि अधिकारी सुश्री ज्योति मिश्रा ने बताया कि खनिज विभाग की टीम ने जांच के दौरान अवैध खनिज परिवहन करने पर 4 वाहनों में खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम के तहत जप्ती की कार्रवाई की गई है। खनिज विभाग द्वारा डोंगरगांव थाना क्षेत्र में चूनापत्थर गिट्टी के अवैध परिवहन करते हुए ग्राम साल्हे निवासी अजय साहू के हाईवा वाहन सीजी 08 ए वाय 8339 जप्त किया गया। इसी तरह डोंगरगांव थाना क्षेत्र में चूनापत्थर गिट्टी के अवैध परिवहन करते हुए ग्राम गैंदाटोला निवास शैलेन्द्र शर्मा के हाईवा सीजी 08 बीई 6894 और रेत का अवैध परिवहन करते हुए ग्राम मोहड़ निवासी दवेन्द्र साहू के माजदा वाहन को जप्त किया गया। तुमड़ीबोड़ थाना क्षेत्र में मुरूम का अवैध परिवहन करते हुए ग्राम मोहारा निवासी दुर्गेश देवांगन के हाईवा वाहन सीजी 08 ए डब्ल्यू 3809 को जप्त किया गया। जप्त वाहनों को संबंधित क्षेत्र के थानों में प्रकरण दर्ज कर खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।
संबंधित खबरें
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से उपभोक्ता बन रहे सक्षम
राजनांदगांव, 11 नवम्बर 2025/sns/- प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से लाभान्वित होकर छुरिया विकासखंड के ग्राम करमरी के सरपंच श्री दिनुराम साहू ग्रामीणों के लिए प्रेरणा स्त्रोत बन गए हैं। सरपंच श्री दिनुराम साहू ने बताया कि पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से 3 किलोवाट का रूफटॉप सोलर पैनल अपने घर पर लगाया है। जिससे […]
कलेक्टर ने हरी झंडी दिखाकर सद्भावना और स्वतंत्रता दौड़ का शुभारंभ किया और लोगों को देश सेवा का संदेश दिया
कवर्धा, 16 अगस्त 2025/SNS/- स्वतंत्रता दिवस की पूर्व बेला पर सोमवार 14 अगस्त को सबेरे सात बजे आउटडोर स्टेडियम में कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा और नगर पालिका अध्यक्ष श्री चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी कर्मचारी एवं युवाओं ने हाथों में तिरंगा लहराते हुए उत्साह के साथ सद्भावना एवं स्वतंत्रता दौड़ लगाई। कलेक्टर श्री वर्मा ने […]
बैंकर्स और वेंडर से बेहतर समन्वय कर योजना में लाएं प्रगति -कलेक्टर
कलेक्टर ने पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की प्रगति हेतु ली समीक्षा बैठक बलौदाबाजार, 22 जनवरी 2026/sns/- कलेक्टर दीपक सोनी ने मंगलवार को सीएसपीड़ीसीएल के अधिकारियों एवं वेंडरो की बैठक लेकर जिले में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने जिले के लिये निर्धारित लक्ष्य समय पर हासिल करने […]

