दुर्ग, 14 फरवरी 2026/sns/- छ.ग. शासन, कौशल विकास तकनीकी शिक्षा रोजगार विभाग के निर्देशानुसार 14 एवं 15 फरवरी को जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, दुर्ग एवं संजय रूंगटा ग्रुप ऑफ इंस्टोटयूट, कोहका भिलाई के संयुक्त तत्वाधान में सुबह 10 बजे से अपरान्ह 04 बजे तक रोजगार मेला आयोजित किया गया है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र के उपसंचालक श्री वी.के. केडिया से मिली जानकारी अनुसार स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव के मुख्य आतिथ्य में आयोजित इस मेले में 24 से अधिक नियोजकों द्वारा लगभग 6000 से अधिक पदों पर भर्ती की कार्यवाही की जाएगी। मेला में चयनित आवेदकों को रायपुर में 20 फरवरी को माननीय मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन के करकमलों से नियुक्ति पत्र प्रदान किया जायेगा। इस मेले में शामिल होने वाले नियोजक संसुर स्पुष्टि इंडिया लिमिटेड, मुथुत माइक्रो लिमिटेड, क्वेश कोप लिमिटेड, शिवशक्ति एग्रीटेक लिमिटेड, टेक्नोटास्क बिजनेस सोलुशन, एस. आर. होस्पिटल, आयकॉन सोलर पावर, इस्टाकार्ट सर्विस, मिउरा इन्फरास्ट्रक्चर, रिलाईनस रीटेल, रेन्डस्टेन्ड इंडिया, वंदना ग्लोबल, माइन्स्लाब्ज मिडिया, वर्धमान टेक्सटाइस, आईटीएम इंडिया, जे.के. ग्रुप, सिम्पलेक्स, सुमित इन्फाकॉन, महावीर इन्फा, स्कसईटेक, रालस आटोकार्ट, जेनस पावर, चौहान आटोमोबाइल विभिन्न कंपनी शामिल है। इन पदों के लिये 10वीं, 12वीं, स्नातक, स्नातकोत्तर, बीई, बीटेक, डिप्लोमा, आईटीआई, एमबीए, सहित विभिन्न शैक्षणिक योग्यताधारी अभ्यर्थी आवेदन कर सकते है। पदों के अनुसार वेतनमान 10 हजार से 45 हजार रूपए प्रतिमाह तक निर्धारित है। मेला में सम्मिलित होने के लिये आवेदकों को erojgar.cg.gov.in पोर्टल पर अपना पंजीयन करवाना अनिवार्य है। पंजीयन उपरान्त आवेदक मेला स्तर पर निर्धारित समय पर अपने समस्त शैक्षणिक प्रमाण पत्रों के साथ उपस्थित हो सकते है।
संबंधित खबरें
बीजापुर में एआई प्रशिक्षण एवं प्रतियोगिता का सफल आयोजन
बीजापुर, 10 अक्टूबर 2025/sns/ – सेन्ट्रल लाइबे्ररी बीजापुर में कंप्यूटर कौशल प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) पर एकदिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह आयोजन आदि कर्मयोगी अभियान के अंतर्गत किया गया, जिसके तहत जिले के 187 ग्रामों की ग्राम कार्ययोजना तैयार की जानी है।कौशल विकास विभाग एवं जनजातीय विभाग […]
उपार्जन केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण संग्रहण केन्द्र में बुनियादी सुविधाएं एवं सुगम धान खरीदी पर किसानों ने प्रसन्नता व्यक्त की
बीजापुर, 05 दिसंबर 2025/sns/-जिले के उपार्जन केंद्रों में किसानों को धान विक्रय में किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए खाद्य विभाग, जिला विपणन अधिकारी तथा जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के नोडल अधिकारियों द्वारा सतत आकस्मिक निरीक्षण किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान उपार्जन केंद्रों में बारदानों की व्यवस्था, धान के वजन की […]
जिला पंचायत में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक
सुकमा, 01 मार्च 2026/sns/-मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत सुकमा श्री मुकुन्द ठाकुर के द्वारा आज कोंटा जनपद पंचायत के समस्त सचिवों एवं मनरेगा तकनीकी सहायकों की विभिन्न शासकीय योजनाओं की गहन समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में योजनाओं की धीमी प्रगति पर गंभीर नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित सचिवों को कड़ी फटकार लगाई गई […]

