दुर्ग, 14 फरवरी 2026/sns/- कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अभिजीत सिंह ने निर्वाचन कर्त्तव्यों के निर्वहन में घोर लापरवाही बरतने एवं लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा-20क तथा सिविल सेवा आचरण नियम-1965 में उल्लेखित प्रावधानों के विपरीत कार्य करने के कारण उप संचालक एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी 65 भिलाई नगर श्री दीपक मिश्रा के माह फरवरी में वेतन भुगतान के एक दिवस को अवैतनिक किया है। ज्ञात हो कि कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा विगत 31 जनवरी 2026 को आयोग के निर्देशानुसार अन-मैप्ड और लॉजिकल विसंगति के मामले में मतदाताओं को जारी किये नोटिस सुनवाई की तिथि के संबंध में समस्त ई.आर.ओ./ए.ई.आर.ओ. की समीक्षा बैठक आयोजित की गई थी। इस बैठक में श्री मिश्रा अनुपस्थित थे, साथ ही ई.आर.ओ. द्वारा दूरभाष पर संपर्क करने के बाद भी कार्य प्रारंभ नहीं करने पर जारी कारण बताओ नोटिस का जवाब प्रस्तुत नहीं किया गया है।
संबंधित खबरें
शिक्षा विभाग में अनुकंपा नियुक्ति के लिए प्राप्त आवेदनों की जांच पूर्ण
मुंगेली, 14 मार्च 2026/sns/- शिक्षा विभाग के अंतर्गत मृत शासकीय सेवकों के आश्रितों को अनुकंपा नियुक्ति प्रदान करने की प्रक्रिया के तहत प्राप्त आवेदनों की प्रारंभिक जांच पूर्ण कर ली गई है। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि कुल 07 आवेदकों द्वारा अनुकंपा नियुक्ति हेतु आवेदन प्रस्तुत किए गए थे, जिनके अभिलेखों का परीक्षण किया […]
किसानों को 64 फीसदी खाद और 95 फीसदी बीज का हो चुका वितरण
बिलासपुर, 3 जुलाई 2025/sns/- खरीफ सीजन में खाद और बीज की पर्याप्त व्यवस्था सहकारी समितियों में की गई है। किसान अपनी जरूरत के मुताबिक खाद – बीज का उठाव कर रहे हैं। किसानों की मौजूदगी से समितियों में चहल पहल बनी हुई है। कलेक्टर संजय अग्रवाल संबंधित अधिकारियों की बैठक लेकर रोज इसकी समीक्षा कर […]
राजस्व अधिकरियो को सख्त निर्देश, आवेदक जरूरी दस्तावेज सलग्न करना अगर भूल गए तो अधिकरी संपर्क कर दस्तावेजो को प्राथमिकता में मंगाए, ऐसे आवेदनों को लंबित में ना रखे – कलेक्टर श्री वर्मा
कवर्धा, 12 जुलाई 2025/sns/- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की मंशा और उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के स्पष्ट निर्देशों पर कार्य करते हुए कबीरधाम जिले में राजस्व समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत आज कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने पिपरिया तहसील कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के […]


