छत्तीसगढ़

बीजापुर में एआई प्रशिक्षण एवं प्रतियोगिता का सफल आयोजन

बीजापुर, 10 अक्टूबर 2025/sns/ – सेन्ट्रल लाइबे्ररी बीजापुर में कंप्यूटर कौशल प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) पर एकदिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह आयोजन आदि कर्मयोगी अभियान के अंतर्गत किया गया, जिसके तहत जिले के 187 ग्रामों की ग्राम कार्ययोजना तैयार की जानी है।
कौशल विकास विभाग एवं जनजातीय विभाग के अभिसरण से आयोजित इस जिला स्तरीय एआई प्रतियोगिता में कुल 40 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इनमें से 14 विद्यार्थियों ने ग्राम कार्ययोजना तैयार कर प्रतियोगिता पूर्ण की। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 6 विद्यार्थियों को कलेक्टर श्री संबित मिश्रा द्वारा दिनांक 10 अक्टूबर 2025 को पुरस्कृत किया गया।
इस अवसर पर अधिकारियों ने विद्यार्थियों को नवाचार और तकनीकी कौशल के माध्यम से ग्राम विकास में सक्रिय योगदान देने के लिए प्रेरित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *