छत्तीसगढ़

संभाग स्तरीय रोजगार मेला बिलासपुर में 12-13 फरवरी को

मुंगेली, 09 फरवरी 2026/sns/-  शिक्षित युवाओं को रोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से 12 फरवरी एवं 13 फरवरी को शासकीय आदर्श औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई), कोनी, बिलासपुर में संभाग स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन किया जा रहा है। यह रोजगार मेला युवाओं को उनकी योग्यता एवं कौशल के अनुरूप निजी एवं शासकीय क्षेत्र में अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
रोजगार मेले में भाग लेने के इच्छुक अभ्यर्थी ई-रोजगार पोर्टल https://erojgar.cg.gov.in  तथा छत्तीसगढ़ रोजगार एप के माध्यम से ऑनलाइन पंजीयन कर सकते हैं। पंजीकृत अभ्यर्थी निर्धारित तिथि को रोजगार मेले में उपस्थित होकर विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों एवं संस्थानों के प्रतिनिधियों से सीधे संपर्क कर चयन प्रक्रिया में भाग ले सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *