राजनांदगांव, 20 सितम्बर 2025/sns/- कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने आज राजनांदगांव विकासखंड के धान खरीदी केन्द्र भानपुरी का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने किसानों के एग्रीस्टेक पोर्टल पर किसानों के पंजीयन नहीं होने पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने शेष किसानों संपर्क कर शीघ्र एग्रीस्टेक पोर्टल में पंजीयन कराने कहा। उन्होंने कहा कि सभी किसानों का एग्रीस्टेक पोर्टल में पंजीयन कराना अनिवार्य है। इसके लिए 30 सितम्बर 2025 तक समय-सीमा निर्धारित किया गया है। उन्होंने इसके साथ ही गिरदावरी कार्य को 30 सितम्बर तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। एग्रीस्टेक पोर्टल में पंजीयन नहीं होने से किसानों को फसल बीमा, पीएम किसान सम्मान निधि एवं धान विक्रय का लाभ नहीं मिल पाएगा। इसके लिए अनिवार्य रूप से किसानों का एग्रीस्टेक पोर्टल में पंजीयन कराने कहा।