मोहला, 24 जून 2025/sns/- जिले के 19 सहकारी समितियां के माध्यम से कृषकों को रासायनिक उर्वरक का वितरण किया जा रहा है। जिले के उर्वरक की आवश्यकता अनुसार 53% का भंडारण किया जा चुका है। जिसका वितरण सहकारी समितियां के माध्यम से कृषकों को किया जा रहा है । शेष 47% ऊर्वरक का भंडारण भी अति शीघ्र कराया जाएगा। धान की खेती हेतु डीएपी आवश्यक है, यह भ्रामक जानकारी है। उल्लेखनीय है कि डीएपी खाद का ज्यादा उपयोग करने से मृदा अम्लीय हो जाता है। जिसके कारण पौधे, मृदा में उपस्थित सूक्ष्म तत्वों को शोषित नहीं कर पाता है। जिसका विपरीत प्रभाव उत्पादकता पर स्पष्ट रूप से होता है। वर्तमान में सिंगल सुपर फास्फेट उर्वरक का पर्याप्त भंडारण सभी समितियां में उपलब्ध है। कृषक धान बोनी के समय सुपर फास्फेट खाद का उपयोग कर सकते हैं । जिससे सल्फर एवं कैल्शियम तत्व भी पौधों को मिलता है। जिससे मृदा की दशा में सुधार होकर उसकी उर्वरकता में वृद्धि होती है। जिले के किसानों से आग्रह किया गया है कि डीएपी के स्थान पर वैकल्पिक खाद का उपयोग करें एवं किसी भी प्रकार की अफवाह से स्वयं को दूर रखें। आवश्यकता होने पर कृषि विभाग के अधिकारियों से संपर्क कर अन्य जानकारी प्राप्त सकते हैं।
संबंधित खबरें
चिंतलनार पोटाकेबिन विद्यालय में अव्यवस्था पर कार्रवाई
सुकमा, 02 अप्रैल 2026/sns/-जिले के चिंतलनार (चिंतागुफा) स्थित पोर्टा केबिन आवासीय विद्यालय में भारी अव्यवस्थाओं के मामले में जिला प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर श्री अमित कुमार द्वारा 31 मार्च 2026 को किए गए आकस्मिक निरीक्षण में विद्यालय की स्थिति बेहद खराब पाई गई, जिसके बाद एक ओर जहां […]
कन्या शिक्षा परिसर अं.चौकी में कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु आवेदन आमंत्रित
मोहला, 15 जुलाई 2025/sns/- मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के शासकीय कन्या शिक्षा परिसर अं.चौकी में कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए छात्राओं से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। रिक्त 6 सीटों में 4 अनुसूचित जनजाति एवं 2 अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित हैं। जिसके लिए इच्छुक छात्राएं 15 से 22 जुलाई 2025 तक कार्यालयीन समय […]
मंत्री श्री केदार कश्यप ने किया अमलीगुड़ा एनीकेट कम कॉजवे जीर्णोद्धार कार्य का भूमि पूजन
जगदलपुर, 03 नवम्बर 2025/sns/- छत्तीसगढ़ शासन की जनहितैषी नीतियों और विकास को हर कोने तक पहुँचाने की प्राथमिकता के तहत सोमवार को बस्तर जिले के बाकेल में एक महत्वपूर्ण विकास कार्य का शुभारंभ हुआ। ग्राम पंचायत अमलीगुड़ा के निवासियों को बड़ी सौगात देते हुए छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन, परिवहन, सहकारिता, संसदीय कार्य […]

