मोहला, 15 जुलाई 2025/sns/- मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के शासकीय कन्या शिक्षा परिसर अं.चौकी में कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए छात्राओं से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। रिक्त 6 सीटों में 4 अनुसूचित जनजाति एवं 2 अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित हैं। जिसके लिए इच्छुक छात्राएं 15 से 22 जुलाई 2025 तक कार्यालयीन समय में आवेदन पत्र जमा कर सकती हैं।
प्रवेश हेतु लिखित परीक्षा 25 जुलाई 2025 को प्रात: 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा का परिणाम 28 जुलाई 2025 को घोषित किया जाएगा। मेरिट आधार पर चयनित छात्राओं का प्रवेश 31 जुलाई 2025 तक किया जाएगा। प्रवेश प्रक्रिया के दौरान विशेष परिस्थिति में सीटों की संख्या में कमी अथवा वृद्धि की जा सकती है। इच्छुक छात्राएं समय-सीमा में आवेदन कर सकते हैं।


